A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेनागपुरमहाराष्ट्र

जोगबनी-इरोड अमृतभारत साप्ताहिक ट्रेन नागपुर होकर चलेगी

20250915 193734 +++वंदेभारतलाइवटीव न्युज, नागपुर मंगलवार 16 सितंबर 2025-: प्राप्त जानकारी के अनुसार, रेल मंत्रालय भारत सरकार ने बिहार के जोगबनी रेलवे-स्टेशन तथा दक्षिण भारत के इरोड रेलवे-स्टेशन के बीच अमृतभारत साप्ताहिक ट्रेन चलाने का निर्णय किया है। यह नई अमृतभारत साप्ताहिक ट्रेन नागपुर स्टेशन होते हुए चलाई जायेगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस ट्रेन में एसी कोच नहीं रहेंगे। इस ट्रेन में केवल जनरल तथा स्लीपर कोच ही रहेंगे। दपूम रेलवे के जेडआरयूसीसी सदस्य श्री बृजभूषण शुक्ला जी ने कहा कि अमृतभारत साप्ताहिक ट्रेन- 16601/16602- इरोड-जोगबनी-इरोड नागपुर के यात्रियों के लिए भी एक उपलब्धि होगी। इस ट्रेन में 8 स्लीपर कोच, 11 द्वितीय सामान्य, 01 पेंट्रीकार, 2एसएलआर/जनरेटर, सहित कुल 22 एलएचबी कोच उपलब्ध रहेंगे। जानकारी के अनुसार जोगबनी-इरोड अमृतभारत साप्ताहिक ट्रेन का इनाॅगरल रन ट्रेन सोमवार 15 सितंबर को शुरू हुआ। यह इनाॅगरल रन ट्रेन नागपुर स्टेशन में बुधवार 17 सितंबर को देर रात 03:45बजे आकर 03:50 बजे नागपुर से रवाना होगी। यह अमृतभारत साप्ताहिक ट्रेन सेवाग्राम, चंद्रपुर, बल्लारशाह, में भी ठहरेगी। यह अमृतभारत साप्ताहिक ट्रेन कुल 3,129 किमी• का सफर करीब 63•50 घंटों में पूरा करेगी।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!