

डीडवाना कुचामन जिले के परबतसर शहर मे शनिवार को राजस्थान सरकार केबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत ने राजकीय उप जिला चिकित्सालय, परबतसर में नवीन डायलिसिस मशीन एवं दवा वितरण काउंटर का उद्घाटन किया।
इन सुविधाओं से अब मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध होंगी और उन्हें उपचार में और अधिक सुविधा एवं सहजता मिलेगी। इस दौरान अस्पताल में भर्ती मरीजों से भी कुशलक्षेम जाना।
बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वार का किया अनावरण
इस दौरान पिपलाद रोड पर नवनिर्मित भारतीय संविधान के शिल्पकार, भारत रत्न, बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की स्मृति में बने भव्य द्वार का अनावरण कर क्षेत्रवासियों को समर्पित किया |
यह द्वार न केवल बाबा साहेब के विचारों और संघर्षों को याद दिलाएगा, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को समानता, शिक्षा और सामाजिक समरसता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा भी देगा।
कार्यक्रम के दौरान आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं यशस्वी मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी की नीतियों तथा भाजपा की विचारधारा से प्रभावित होकर कांग्रेस पार्टी के पूर्व उपसभापति श्री लोकेश जी मालाकार, बड़ू सरपंच श्री सुरेश जी सैनी सहित 100 से अधिक कांग्रेस पदाधिकारियों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर नागौर देहात भाजपा अध्यक्ष श्रीमती सुनीता रांदड़ जी, परबतसर विधायक श्री रामनिवास गावड़िया जी, पूर्व विधायक श्री मानसिंह जी किनसरिया, मकराना के पूर्व विधायक श्री रूपाराम जी मुरावतिया, नगर पालिका सभापति श्री ओमप्रकाश जी सैन, श्री मनोहरसिंह जी रूपपुरा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं भाजपा पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।













