

++++++ नागपुर, रविवार 28सितंबर 2025 +++++++
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों द्वारा कल शनिवार 27 सितंबर को नागपुर में पथ संचलन किया गया। पथ संचलन तीन मार्गो से होते हुए नागपुर के सीताबर्डी वेरायाटी चौक पहुंचा। सरसंघचालक डॉ• मोहन भागवत जी ने वेरायटी चौक महात्मा गांधी जी की प्रतिमा के पास पथ संचलन का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस जी, नागपुर के पालक मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले जी, आदिवासी विकास मंत्री अशोक उइके जी, नागपुर भाजपा शहर अध्यक्ष दयाशंकर तिवारी जी ने भी पथ संचलन का अवलोकन किया। मालूम हो कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ संघ स्थापना का शताब्दी वर्ष उत्सव मना रहा है। 
गुरूवार 02 अक्टूबर 2025 को नागपुर के रेशमबाग मैदान में विजयादशमी दशहरा का उत्सव मनाया जयेगा। तिथि के अनुसार इस बार पथ संचलन का आयोजन किया गया है। यशवंत स्टेडियम कस्तूरचंद पार्क व हॉकी मैदान से पथ संचलन की शुरुआत की गई। पथ संचलन के दौरान हो रही बारिश के बावजूद स्वयंसेवकों में काफी उत्साह देखा गया। स्वयंसेवकों के पथ संचलन के दौरान अनेक स्थानों पर पुष्पवर्षा भी की गई। पथ संचलन के दौरान स्वयंसेवकों के द्वारा पारंपरिक वाद्य यंत्र भी बजाए गए। पथ संचलन के दौरान काफी संख्या मे स्त्री पुरुष पहुंचे हुए थे। पथ संचलन में पहली बार तीन स्थानों पर से निकली टुकड़ियां। कल शनिवार शाम को स्वयंसेवकों के पथ संचलन ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चिर परिचित अनुशासन तथा संयम को एक बार फिर से जीवंत किया। पथ संचलन के दौरान हुई बारिश से स्वयंसेवकों के गणवेश भी भीग गए थे जिसके बाद भी पथ संचलन का कदमताल रूका नहीं। स्वयंसेवकों ने कल एक बार फिर से दिखा दिया कि अनुशासन क्या होता है, और इसका पावन कैसे किया जाता है। अंग्रेजी कैलेंडर के हिसाब से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना को सौ वर्ष कल 27 सितंबर 2025 को पूर्ण हो गया है। इस अवसर पर पहली बार तीन स्थानों से पथ संचलन निकला। मालूम हो कि प्रतिवर्ष राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन विजयादशमी दशहरा की सुबह मुख्य कार्यक्रम से पूर्व होता रहा है। और यह पथ संचलन दो मांगों पर होता था। नागपुर रेशमबाग स्थित डॉ• हेडगेवार स्मृति मंदिर इसका मुख्य केंद्र भी हुआ करता था। किन्तु अब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर इसमें परिवर्तन कर दिया गया। यह पथ संचलन तीन स्थानों-कस्तूरचंद पार्क, यशवंत स्टेडियम, तथा अमरावती रोड हॉकी के मैदान से निकला। पथ संचलन के दौरान घोष पथक ने भी अपनी स्वदेशी रचनाएं पेश करके लोगों का दिल जीता। घोष पथक ने भारतीय राग सुर तालों के वादन समां बांध दिया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पथ संचलन कार्यक्रम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस जी, प्रदेश के राजस्व एवं नागपुर के पालक मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले जी, ने सीताबर्डी वेरायाटी चौक पर पहुंचकर पथ संचलन में शामिल हुए स्वयंसेवकों का हौसला बढ़ाया। मालूम हो की महाराष्ट्र के आदरणीय मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस जी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक भी हैं। देवेंद्र फड़नवीस जी संघ के विजयादशमी दशहरा महोत्सव मे नियमित रूप से शामिल भी होते रहे हैं। स्वयंसेवकों का पथ संचलन को लेकर नागरिकों में भी काफी उत्साह नजर आ रहा था। पथ संचलन के दौरान हर चौक चौराहे पर स्वयंसेवकों का भव्य स्वागत भी किया गया। इस दौरान महिलाओं ने पथ संचलन मार्ग पर रंगोली भी डाली हुई थीं। कल के पथ संचलन मे शामिल होने के लिए स्वयंसेवकों ने बड़ी संख्या मे मेट्रो रेल का भी उपयोग किया। नागपुर के सीताबर्डी तथा कस्तूरचंद पार्क मेट्रो स्टेशन पर स्वयंसेवकों की काफी भीड़ रही।













