

यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष में प्रारंभ हुए “सेवा पर्व पखवाड़ा” के तहत आज परबतसर क्षेत्र के ग्राम पंचायत किनसरिया “ग्रामीण सेवा शिविर” आयोजित हुआ | जिसमे परबतसर के पूर्व विधायक मान सिंह सहित विभिन्न विभाग के अधिकारी मौजूद रहे | इस मौके पर उपस्थित आमजन को केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की, ताकि समाज का प्रत्येक वर्ग इन योजनाओं से लाभान्वित हो सके।
शिविर में आमजन की समस्याओं को सुना और विभागीय अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु आवश्यक निर्देश दिए। पारदर्शी एवं सुशासन वाली राजस्थान सरकार द्वारा इन शिविर के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि हर नागरिक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का पूरा लाभ प्राप्त कर सके और किसी भी परिवार तक यह सुविधा पहुंचने से वंचित न रह जाए।
सरकार का यह अभियान केवल शहरी और ग्रामीण विकास की दिशा में एक कदम भर नहीं, बल्कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘विकसित भारत’ और ‘सबका साथ–सबका विकास’ के संकल्प को साकार करने का सशक्त माध्यम है।
इस दौरान ग्रामीणों, विभागीय अधिकारी एवं गणमान्यजनों की गरिमामय उपस्थिति रहे |













