A2Z सभी खबर सभी जिले कीङीङवाणा-कुचामनदेशराजस्थान

मंगलाना मे बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण

बाबा साहेब ने जीवनभर सामाजिक न्याय, समानता और शिक्षा के माध्यम से राष्ट्र को नई दिशा देने का कार्य किया

01 12
बाबा साहेब भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण करते पूर्व विधायक कनिसरिया

03 4 04 4 06 3डीडवाना  कुचामन  जिले  के  परबतसर क्षेत्र के ग्राम पंचायत मंगलाना में भारत रत्न, संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की अष्टधातु से निर्मित प्रतिमा के अनावरण समारोह में  परबतसर के पूर्व विधायक मान सिंह किनसरिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए |

प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम मे पूर्व विधायक ने कहा की  बाबा साहेब ने जीवनभर सामाजिक न्याय, समानता और शिक्षा के माध्यम से राष्ट्र को नई दिशा देने का कार्य किया। उनकी प्रेरणादायी सोच और संविधान में दिए गए मूल्यों ने भारत को लोकतंत्र की सशक्त नींव प्रदान की।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत मंगलाना की सरपंच श्रीमती रूपकन्या जी, सरपंच प्रतिनिधि श्री गोरधन लाल जी रैगर, दिलढ़ाणी सरपंच श्री नरेंद्र सिंह जी राठौड़, पंचायत समिति सदस्य श्रीमती गुलाब देवी जी, मंगलाना के पूर्व सरपंच श्री कुलदीप सिंह जी, जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि श्री नरेंद्र जयपाल जी, पूर्व सरपंच श्री मूलाराम गुर्जर जी, चावण्डिया सरपंच प्रतिनिधि श्री सुरेश मेघवाल जी, श्री कुंभाराम मेघवाल जी, श्री गोरधन सिंह जी, श्री सरदार सिंह जी गुर्जर, श्री किशन वाल्मीकि जी, श्री हनीफ जी, श्री भंवर जी सेलवाड़, श्री कैलाश मेघवाल जी सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Natwar Lal Jangid

ङीङवाणा-कुचामन जिले से संबंधित खबर ओर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें। जिला संवाददाता- वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर- नटवर लाल जांगिड़ मो.नं . 9179069501
Back to top button
error: Content is protected !!