A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेधनबाद

बलियापुर में एक दर्जन से अधिक मिठाई व किराना दुकानों का औचक निरीक्षण

40 मिठाई के नमूनों की स्पॉट पर की जांच, लगाया 29 हजार जुर्माना

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन के निर्देश पर आज फूड सेफ्टी ऑफिसर डॉ राजा कुमार ने बलियापुर में एक दर्जन से अधिक मिठाई व किराना दुकानों का औचक निरीक्षण किया।

फूड सेफ्टी ऑफिसर ने बताया कि निरीक्षण के दौरान सभी मिठाई दुकानों में रसगुल्ला, लड्डू, चटनी, पनीर, खोया एवं अन्य खाद्य सामग्रियों की स्पॉट पर जांच की गई। जो खाद्य सामग्री जांच में विफल हुई उनको फेंकवाए गया और खाद्य कारोबारी पर जुर्माना किया गया।

इस क्रम में अरविंद स्वीट्स, कर्माटांड मोड़ को समोसा मसाला और लड्डू में अखाद्य रंग के उपयोग करने पर 15000 रुपए जुर्माना किया गया। गणपति स्वीट्स के परिसर में अत्यधिक गंदगी के कारण 10000 रुपए का जुर्माना किया गया।

जबकि आसनी स्वीट्स को अखाद्य रंग इस्तेमाल करने पर 2000 रुपए तथा मदन स्वीट्स को मिठाई में मृत तेलचट्टे पाए जाने के कारण 2000 रुपए जुर्माना किया गया और मिठाई फेकवा दिया गया। निरी

Back to top button
error: Content is protected !!