

++++++नागपुर मंगलवार 30सितंबर 2025 +++++++++
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ इस वर्ष 2025 दशहरा के पावन पर्व से अपना शताब्दी वर्ष कार्यक्रम प्रारंभ कर रहा है। दिनांक 02 अक्टूबर बुधवार 2025से लेकर अगले वर्ष 20 अक्टूबर 2026 तक देशभर में सात बड़े आयोजित किए जायेंगे। आयोजित कार्यक्रमों का उद्देश्य संघ की सौ वर्षों की यात्रा, वर्तमान समय की चुनौतियां तथा उनके समाधानों को समाज के समक्ष रखना है। संघ के यह कार्यक्रम मोहल्ले से लेकर प्रांत स्तर तक होंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल में यह इन कार्यक्रमों का क्रम नवरात्रि के प्रथम दिवस से ही शुरू कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार संघ प्रमुख डॉ• मोहन भागवत जी इस बीच विदेश भी जायेंगे। संघ प्रमुख भागवत जी अमेरिका यूरोप जैसे देशों में भी संघ के कार्यक्रमों को संबोधित कर सकते हैं। विजयादशमी दशहरा उत्सव में मंडल और बस्ती के स्तर पर गणवेशधारी स्वयंसेवक तथा उनके परिवार जनों की की भी भागीदारी रहेगी। पूरे देशभर में 2 अक्टूबर गुरूवार से पश्चिम बंगाल मे महालय से शुरुआत। घर घर पहुंचकर 15 मिनट संघ के कार्यक्रमों की जानकारी दी जायेगी। घर घर पहुंचने का कार्यक्रम तीन सप्ताह तक चलेगा। मजदूर वर्ग यूनियनों, ऑटो चालकों, तथा प्रबुद्ध वर्ग के बीच जन संगोष्ठी संवाद भी होगा। नगर तथा खंड स्तर पर सामाजिक वर्गों को जोड़ने वाले हिंदू सम्मेलन आयोजित होंगे। एक माह तक सद्भाव बैठकों में प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता संस्थाओं एवं संतजनों की सहभागिता भी रहेगी। 15 वर्ष आयु वर्ग से लेकर 40 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं के युवा सम्मेलन जिसमे खेल-कूद इत्यादि होंगे। एक सप्ताह तक सुबह और शाम की शाम की शाखाओं का देशभर मे विस्तार कार्यक्रम। प्राप्त जानकारी अनुसार इस वर्ष संघ स्थापना के दिन विजयादशमी दशहरे पर होने वाले संघ प्रमुख डॉ•मोहन भागवत जी के भाषण में भारतीय सेना के शौर्य पराक्रम और ऑपरेशन सिंदूर का विषय भी शामिल होगा। इसके साथ ही वे वर्तमान समय मे चल रहे मुद्दों जैसे कि जातीय जनगणना, जनसंख्या नियंत्रण, आतंकवाद और पाकिस्तान को लेकर भी बोल सकतें हैं।













