

धनबाद:— पुलिस की सतर्कता से सोमवार की देर रात शहर में एक बड़ी वारदात टल गई। वरीय पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली थी कि कुख्यात अपराधी प्रिंस खान का शूटर बलियापुर के रास्ते धनबाद आ रहा है और किसी व्यापारी पर गोली चलाने की योजना है।
सूचना पर पुलिस उपाधीक्षक (विधि-व्यवस्था) के नेतृत्व में टीम ने दामोदरपुर क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। रात करीब 9 बजे पुलिस ने रबीउल इस्लाम उर्फ मोटा निवासी- राजाबांध, जिला-सरायकेला-खरसावाँ को हिरो एचएफ मोटरसाइकिल पर सवार पकड़ा। उसके पास से 38 बोर का छः चक्रीय पिस्टल और चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पकड़े गए शूटर ने स्वीकार किया कि वह प्रिंस खान और गोपी खान के लिए काम करता है। उसने अक्टूबर 2024 में शहाबुद्दीन सिद्धीकी हत्याकांड में भी मोटरसाइकिल चालक की भूमिका निभाई थी। साथ ही वह चक्रधरपुर और ओडिशा के बड़वील इलाके में हुई हत्या और रंगदारी मामलों में भी वांछित है। रबीउल ने बताया कि ऋतिक खान ने उसे मोटरसाइकिल और पिस्टल उपलब्ध कराया था ताकि वह धनबाद के एक व्यापारी की हत्या कर सके।
पुलिस की कार्रवाई से बड़ी घटना होने से पहले ही आरोपी को दबोच लिया गया। इस मामले में प्रिंस खान, गोपी खान, ऋतिक खान और रबीउल इस्लाम के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। अभियान में चाईबासा पुलिस का सहयोग सराहनीय रहा।
बाइट :– नौशाद आलम विधि व्यवस्था डीएसपी












