A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेछत्तीसगढ़

सारंगढ़ मे मच्छरो पर कलेक्टर का वार,शुरू हुआ धुआँधार फागिंग अभियान

20250930 215125 चित्रसेन घृतलहरे, वन्दे भारत/समृद्ध भारत 30 सितम्बर 2025/सारंगढ़//कलेक्टर एवं प्रशासक नगरपालिका परिषद सारंगढ़ डॉ. संजय कन्नौजे की सख्त हिदायत के बाद नगरपालिका की टीम ने मच्छरों के खिलाफ जोरदार मोर्चा खोल दिया है। सोमवार शाम से ही सब इंजीनियर उत्तम कंवर के निर्देश पर नगर के विभिन्न वार्डों में जाकर नालियों और मच्छर पनपने वाले स्थलों को चिन्हित कर धुआंधार फॉगिंग अभियान शुरू कर दिया गया।फॉगिंग मशीनों से उठता धुआं और टीम की सक्रियता देखकर लोग राहत की सांस ले रहे हैं। अभियान लगातार आगामी माह तक चलाया जाएगा ताकि डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों पर पूरी तरह नकेल कसी जा सके।नगरवासियों से अपील की गई है कि वे अपने घरों व आसपास पानी न ठहरने दें और सफाई व्यवस्था में नगर पालिका का सहयोग करें।

Back to top button
error: Content is protected !!