A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेङीङवाणा-कुचामनदेशराजस्थानसड़क परिवहनसबसे हाल की खबरेंस्थानीय समाचार

मवेशी से टकराकर दुपहिया वाहन चालक घायल

सड़क पर अचानक गाय आने से बाइक सवार अपना सन्तुलन खो बैठा

FB IMG 1759849436410 FB IMG 1759849448737

डीडवाना कुचामन   :

डीडवाना से कटौती की ओर जा रहे एक बाइक सवार व्यक्ति के साथ दर्दनाक हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, सड़क पर अचानक गाय के आ जाने से बाइक सवार संतुलन खो बैठा और जोरदार टक्कर के बाद सड़क पर गिर गया। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूचना मिलते ही एक राहगीर ने तुरंत 108 एम्बुलेंस को बुलाया। मौके पर पायलट राकेश बिजारणियां और अमर सिंह पहुंचे और घायल को राजकीय बांगड़ अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है।

बताया जा रहा है कि भारत में सड़कों पर आवारा पशुओं, खासकर गायों के कारण होने वाले हादसों की संख्या लगातार बढ़ रही है। विशेषज्ञों के अनुसार, ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में ऐसी घटनाएं आम होती जा रही हैं, जो प्रशासन के लिए गंभीर चिंता का विषय बन चुकी हैं ।

Natwar Lal Jangid

ङीङवाणा-कुचामन जिले से संबंधित खबर ओर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें। जिला संवाददाता- वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर- नटवर लाल जांगिड़ मो.नं . 9179069501
Back to top button
error: Content is protected !!