उत्तर प्रदेशA2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन गरौठा इकाई के तत्वावधान में दहशरा मिलन समारोह सम्पन्न

कार्यक्रम का उद्देश्य सामाजिक समरसता और क्षेत्रीय एकजुटता को बढावा देना- डॉ अरुण कुमार मिश्रा

झांसी से कपिल शर्मा की रिपोर्ट

गरौठा। मंगलवार को ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन गरौठा इकाई के तत्त्वधान में नगर के जायसबाल गार्डन में दहशरा मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ अरुण कुमार मिश्रा अध्यक्ष नगर पंचायत गरौठा व थाना प्रभारी विनय कुमार साहू कोतवाली गरौठा रहे।

अध्यक्षता ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन झाँसी जिलाध्यक्ष मुकेश राजपूत ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में गिरवर सिंह, विनोद सोनी, महेन्द्र सिंह सोलंकी, कल्याण सिंह, अखिलेश तिवारी, शशिकांत शर्मा, डॉ विवेक सोनी मौजूद रहे। मुख्य अतिथि डॉ मिश्रा ने कहा कार्यक्रम का उद्देश्य सामाजिक समरसता और क्षेत्रीय एकजुटता को बढावा देना है। वही विशिष्ट अतिथि कोतवाली प्रभारी ने कहा यह मिलन समारोह क्षेत्र एवं गरौठा नगर की एकता एवं सामूहिक संकल्पता को दर्शाता है। दहशरा मिलन समारोह में पान और मिष्ठान खिलाकर सभी गिले सिकवे दूर करने और आपसी सौहार्द बनाये रखने का सन्देश दिया गया है। इस मोके पर गरौठा नगर के लोक गायक मदन पाल एवं उनकी टीम द्वारा लोक गायन भजन एवं भक्ति गीतों की प्रस्तुति की गई। इस मौके पर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन झाँसी के मऊरानीपुर, टहरौली, गुरसराय एवं गरौठा के पत्रकार साथी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन आनंद वाल्मीक द्वारा किया गया। प्रदीप शर्मा तहसील अध्यक्ष ने सभी का आभार ब्यक्त किया। कार्यक्रम में शशिकान्त तिवारी, राजीव परमार, आनन्द मोहन पाठक, हेमन्त यादव, कपिल शर्मा, आशीष दीक्षित,विपिन कुमार, संजय रिछारिया, मानवेन्द्र सिंह, अनुज श्रोत्रिय रानीपुर, सार्थक नायक, संजू सिंह परिहार, कुलदीप यादव, पुष्पेंद्र श्रीवास, अखिलेश राय, कल्लू वर्मा, देवेन्द्र गौतम, अशोक गोस्वामी, महेश चंद्र रिछारिया, सुनील कुमार तिवारी, शैलेन्द्र सिंह, सुगर सिंह यादव, धर्मजीत यादव, रविशंकर विदुआ, धर्मेन्द्र तिवारी, सुरेन्द्र कुमार तिवारी, पुष्पेन्द्र कुशवाहा, पंकज कुशवाहा, वृजेन्द्र सोनी, सोम मिश्रा, अवधेश पाठक सहित पत्रकारगण मौजूद रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!