

🛑🚨 मेरठ से दिल दहला देने वाली वारदात: सेना से रिटायर्ड पिता ने बहू पर गलत नीयत से किया हमला, विरोध करने पर गड़ासे से काटा – बहू हिना की हालत गंभीर, मेडिकल कॉलेज में भर्ती 🚨🛑
मेरठ। शहर के पॉश इलाके से एक सनसनीखेज और रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया। सेना से रिटायर्ड इकबाल हसन पर आरोप है कि उसने घर में अकेली मौजूद अपनी बहू हिना के साथ गलत नीयत से अभद्रता की। बहू के विरोध करने पर उसने न केवल मारपीट की बल्कि गुस्से में आकर गड़ासे से उस पर वार कर दिया। इस घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया है।
जानकारी के अनुसार, मेरठ शहर के पॉश इलाके में रहने वाले इकबाल हसन का बड़ा बेटा और उसकी पत्नी हिना मिलकर कोचिंग सेंटर चलाते हैं। घटना के दिन दोनों बेटे परिवार के साथ रिश्तेदारी में हुई एक मौत के कारण बाहर गए हुए थे। इसी दौरान इकबाल हसन ने घर में अकेली मौजूद हिना के साथ गलत हरकत करने की कोशिश की। जब हिना ने इसका डटकर विरोध किया तो गुस्से में आकर इकबाल हसन ने पास पड़ी गड़ासे से उस पर हमला कर दिया।
इस हमले में हिना बुरी तरह घायल हो गई और उसे तत्काल गंभीर हालत में मेरठ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
घटना के बाद इकबाल हसन ने थाने जाकर खुद पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। लेकिन सरेंडर के समय भी उसने अपने अपराध को छिपाने की कोशिश करते हुए बहू पर झूठे आरोप लगाए और उसे चरित्रहीन बताने की नाकाम कोशिश की। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में बहू के खिलाफ लगाए गए आरोप निराधार प्रतीत हो रहे हैं।
पुलिस ने बताया कि आरोपी इकबाल हसन को हिरासत में ले लिया गया है और उसके खिलाफ हत्या के प्रयास व अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वहीं हिना के इलाज के लिए डॉक्टरों की टीम लगातार प्रयास कर रही है।
स्थानीय लोगों और रिश्तेदारों का कहना है कि हिना अपने पति के साथ मिलकर कोचिंग चलाने के अलावा एक समझदार और शांत स्वभाव की महिला है। ऐसे में उस पर लगाए गए आरोप पूरी तरह झूठे और शर्मनाक हैं। इलाके के लोग इस घटना से स्तब्ध हैं और आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं।
यह मामला न सिर्फ घरेलू हिंसा और पारिवारिक विश्वासघात की भयावह तस्वीर पेश करता है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि महिलाएं अपने ही घरों में कभी-कभी असुरक्षित हो जाती हैं।
मेरठ पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द ही कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और वारदात के हर पहलू की गहनता से जांच की जाएगी।
🔥 यह घटना समाज को झकझोर देने वाली है। सेना में देश की सेवा कर चुके इकबाल हसन द्वारा ऐसा घिनौना अपराध किया जाना बेहद निंदनीय है। हिना के साथ हुई इस बर्बरता ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है और अब पूरा शहर न्याय की मांग कर रहा है।
✍️ रिपोर्ट: एलिक सिंह
संपादक – समृद्ध भारत समाचार पत्र एवं वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़
📞 8217554083














