A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेश

संगठित परिवारों से सशक्त समाज का निर्माण होता है:- मुकेश गुप्ता

*संगठित परिवारों से सशक्त समाज का निर्माण होता है:- मुकेश गुप्ता*
=====================
बांगरदा में पथ संचलन
=====================
बांगरदा (खरगोन) संगठित परिवारों से सशक्त समाज का निर्माण होता है एवं सामाजिक समरसता के साथ नागरिक अनुशासन मजबूत होता है।
उक्त विचार व्यक्त करते हुए मुख्य वक्ता प्रांत टोली सदस्य प्रज्ञा प्रवाह मालवा प्रांत मुकेश गुप्ता ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्षों की प्रगति की जानकारी से अवगत कराया। अपने पच परिवर्तन, कुटुंब प्रबोधन, सामाजिक समरसता एवं नागरिक अनुशासन विषयों पर अपने सारगर्भित विचार व्यक्त किये। इसके पूर्व ग्राम बांगरदा के स्कूल परिसर में आयोजित पथ संचलन कार्यक्रम में ध्वज फहराया गया। एवं अतिथियों का परंपरागत स्वागत किया गया। बांगरदा खंड मंडल सनावद के समस्त कार्यकर्ताओं द्वारा वरिष्ठ अतिथियों का पुष्प वर्षा एवं मंगल तिलक के साथ स्वागत किया गया। इसके बाद ग्राम के मुख्य मार्गो से पथ संचलन पूर्ण अनुशासन के साथ निकाला गया। पथ संचलन में क्षेत्र के बांगरदा, लाल्याखेड़ी, भोमवाड़ा, लोहारी , कोटल्याखेड़ी, धूलवाड़ा,मलगांव के लगभग 150 स्वयं सेवकों ने भाग लिया। पथ संचलन का स्वयंसेवी संस्थाओं, सामाजिक संगठनों एवं ग्राम पंचायत बांगरदा द्वारा मुख्य चौराहो पर पुष्प वर्षा के साथ भव्य स्वागत किया गया।
:-रामेश्वर फुलकर पत्रकार बांगरदा

IMG 20251012 103502 363
0-0x0-0-0#
IMG 20251012 103527 855
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुकेश गुप्ता
IMG 20251012 111527 106
0-0x0-0-0#
IMG 20251012 111436 250
बांगरदा की गलियों से निकलता हुआ पथ संचलन 
Back to top button
error: Content is protected !!