A2Z सभी खबर सभी जिले की

सोनभद्र में सहायक वन रक्षक व क्षेत्रीय वन संरक्षक परीक्षा सकुशल सम्पन्न

जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, 43 प्रतिशत रही परीक्षार्थियों की उपस्थिति

सोनभद्र(राकेश कुमार कन्नौजिया)_
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रयागराज द्वारा आयोजित सहायक वन रक्षक एवं क्षेत्रीय वन संरक्षक (AFO/RO) प्रारम्भिक परीक्षा रविवार 12 अक्टूबर को जनपद सोनभद्र के 10 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण व निर्विघ्न रूप से सम्पन्न हुई।IMG 20251012 WA0025

प्रथम सत्र की परीक्षा प्रातः 9:30 बजे से 11:30 बजे तथा द्वितीय सत्र की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से 4:30 बजे तक आयोजित की गई।
बाहर से आने वाले परीक्षार्थियों को सुविधा प्रदान करने के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग सोनभद्र द्वारा बढ़ौली चौराहा पर हेल्प डेस्क स्थापित की गई, जहाँ 5 स्पेशल एजुकेटर्स की ड्यूटी लगाई गई थी। इनके माध्यम से परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुँचने में सहायता दी गई।IMG 20251012 WA0025

जिलाधिकारी बद्री नाथ सिंह ने पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज रॉबर्ट्सगंज एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज मुड़िलाडीह परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। वहीं जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम ने गुरुद्वारा इंटर कॉलेज चोपन, पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज रामगढ़ और शहजादा साहब उदय प्रताप सिंह इंटर कॉलेज रामगढ़ का निरीक्षण किया।IMG 20251012 WA0028

सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई।
जनपद में कुल 4128 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से प्रथम सत्र में 1778 तथा द्वितीय सत्र में 1773 परीक्षार्थियों ने उपस्थिति दर्ज कराई, जबकि 2355 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
कुल उपस्थिति प्रतिशत 42.95 रही।

Back to top button
error: Content is protected !!