
डीडवाना-कुचामन जिले में प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम अल्पसंख्यक बाहुल्य क्षेत्रों में विकास की एक पहल है। सामाजिक-आर्थिक अवसरंचना का सृजन करते हुए आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराते हुए विकास सम्बन्धी कमियों को दूर करने के लिये यह योजना शुरू की गई।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी गोपाल जीनगर ने बताया कि जिले के ऐसे क्षेत्रों का चयन इस योजना के तहत किया जायेगा। यहां 15 किलोमीटर के दायरे में 25 प्रतिशत से अधिक अल्पसंख्यक समुदाय की आबादी निवासरत हैं। इस योजना का उद्देश्य अल्पसंख्यकों की सामाजिक व आर्थिक दशाओं में सुधार लाना और लोगों के जीवन स्तर को उन्नत बनाने के लिये मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा अभिज्ञात बाहुल्य क्षेत्रों में अन्य समुदाय से असन्तुलन को कम करना है।
उन्होंने बताया कि योजना के तहत जिले के अल्पसंख्यक समुदाय बाहुल्य क्षेत्रों में विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों यथा कॉलेज, विद्यालय आदि संस्थानों से प्रस्ताव आमंत्रित किये गए हैं।













