A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेङीङवाणा-कुचामनताज़ा खबरदेशराजस्थानशिक्षासबसे हाल की खबरेंसमाचार

काली बाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना के तहत आवेदन आमंत्रित

31 अक्टूबर तक किए जा सकते हैं आवेदन

 

 

डीडवाना-कुचामन, जिले में  निदेशालय अल्पसंख्यक मामलात विभाग जयपुर द्वारा राजकीय व निजी महाविद्यालयों, विश्व विद्यालयों में अध्ययनरत छात्राओं से राजस्थान सरकार की महत्वकांक्षी काली बाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना के अंतर्गत नोडल विभाग आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा विभाग में विभागीय वेबसाईट http://the.rajasthan. gov.in पर वर्ष 2025-26 हेतु ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किये हैं।

 

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी गोपाल चन्द्र जीनगर ने बताया कि काली बाई भील मेधावी स्कूटी योजना के तहत आवेदन पत्रों की प्राप्ति हेतु पोर्टल 23 सितम्बर से खोल दिया गया हैं जो कि 31 अक्टूबर तक खुला रहेगा।

उन्होंने बताया कि योजना से सम्बन्धित नियम व दिशा-निर्देश विभागीय वेबसाईट के होम पेज पर उपलब्ध हैं।

जीनगर ने बताया कि आवेदन के लिये छात्रा एसएसओ आई डी से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने हेतु विद्यार्थी के पास नवीनतम दस्तावेज जन आधार, जाति प्रमाण पत्र, मूल निवास, बैंक डिटेल होना आवश्यक हैं।

Natwar Lal Jangid

ङीङवाणा-कुचामन जिले से संबंधित खबर ओर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें। जिला संवाददाता- वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर- नटवर लाल जांगिड़ मो.नं . 9179069501
Back to top button
error: Content is protected !!