

डीडवाना-कुचामन जिला कलक्टर डॉ महेंद्र खड़गावत द्वारा मंगलवार को रिजर्व पुलिस लाइन,सदर थाना तथा पुलिस अन्वेषण भवन की भूमि का पट्टा जिला पुलिस अधीक्षक श्रीमती ऋचा तोमर को सौंपा गया।
गौरतलब है कि गत सोमवार को जिला कलक्टर डॉ खड़गावत ने जिला मुख्यालय पर रिजर्व पुलिस लाइन के लिए 5.13 हैक्टेयर, 9.8366 व 4.40 हैक्टेयर भूमि, सदर पुलिस थाना के लिए 2.10 हैक्टेयर भूमि तथा पुलिस अन्वेषण (अनुसंधान) भवन खोले जाने के लिए 0.80 हैक्टेयर भूमि आवंटन के आदेश जारी किये थे ।
इसी क्रम में जिला कलक्टर ने भूमि आवंटन के बाद त्वरित अग्रिम कार्यवाही कर मंगलवार को तीनों कार्यालयों के पट्टे जिला पुलिस अधीक्षक को प्रदान किये गए।













