

सहारनपुर में अवैध खनन पर प्रशासन का सख्त एक्शन: 12 वाहन सीज, 8 गिरफ्तार
सहारनपुर से विशेष रिपोर्ट – एलिक सिंह
मुख्य हाइलाइट्स:
चिलकाना क्षेत्र में अवैध खनन वाहनों पर विशेष छापेमारी।
12 वाहन माइनिंग टैग न होने, ओवरलोड और नंबर प्लेट में छेड़छाड़ के कारण पुलिस अभिरक्षा में।
08 आरोपी गिरफ्तार और चालान किया गया।
थाना गागलहेडी क्षेत्र में 03 ट्रैक्टर ट्रालियाँ और 01 जेसीबी मशीन सीज।
अभियान लगातार जारी रहेगा, मोटर व्हीकल एक्ट का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई।
विस्तृत रिपोर्ट:
सहारनपुर। ज़िलाधिकारी मनीष बंसल के निर्देश पर उपजिलाधिकारी सदर सुबोध कुमार ने राजस्व टीम और पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर प्रिया यादव के साथ संयुक्त रूप से अवैध खनिज परिवहन के विरुद्ध चिलकाना क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया।
इस दौरान अवैध खनन से भरे 12 वाहनों को माइनिंग टैग न होने, ओवरलोड और नंबर प्लेट में छेड़छाड़ करने के कारण तत्काल सीज कर पुलिस अभिरक्षा में भेज दिया गया। साथ ही, अभियान के दौरान 08 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर चालान कराया गया।
इसके अतिरिक्त, थाना गागलहेडी क्षेत्र में अवैध रूप से मिट्टी का खनन/परिवहन करने वाले 03 ट्रैक्टर ट्रालियाँ और 01 जेसीबी मशीन को भी सीज कर लिया गया।
उपजिलाधिकारी सुबोध कुमार ने बताया कि अवैध खनिज परिवहन के विरुद्ध यह अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन वाहन मालिकों और चालक द्वारा मोटर व्हीकल एक्ट और खनन नियमों का पालन नहीं किया जा रहा, उनके खिलाफ निरंतर चैकिंग और प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।
















