
सीकर. राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी 26 अक्टूबर को रविवार को खाटूश्यामजी आएंगी। अतिरिक्त जिला कलक्टर रतन कुमार ने बताया कि उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी दोपहर 1:15 बजे ग्राम गदड़ी, बधाल जयपुर से प्रस्थान कर दोपहर 1:30 बजे श्री खाटूश्याम जी मंदिर, सीकर पहुंचेंगी तथा खाटूश्यामजी मंदिर में पूजा दर्शन कर मंदिर परिसर एवं आस-पास के क्षेत्र का निरीक्षण करेंगी। उप मुख्यमंत्री दोपहर 2:30 बजे खाटूश्यामजी से जयपुर के लिए प्रस्थान कर जाएगी ।








