A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरदेशराजस्थानसिकर

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने किया फतेहपुर का दौरा

उपमुख्यमंत्री ने किया आयुष्मान आरोग्य मंदिर का शुभारंभ

1725280011171 1725280016712 1725280024119

सीकर/फतेहपुर. सोमवार को प्रदेश की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी फतेहपुर दौरे पर रही। सुबह 11:15 बजे कस्बे के गोयनका मंदिर में आयोजित गोयनका गौरव सम्मान समारोह में शामिल होने के लिए पहुंची जहां गोयनका परिवार के सदस्यों द्वारा उपमुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। स्वागत करने के बाद उप मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में धोक लगाई। इसके बाद मंदिर परिसर में बने हॉल में आयोजित गौरव सम्मान समारोह में शामिल होकर गोयनका परिवार के सदस्यों द्वारा अनेकों क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले लोगों को उपमुख्यमंत्री के हाथों द्वारा सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में प्रवासी फतेहपुरवासियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि शेखावाटी के सेठ साहूकारों ने राजस्थान ही नहीं पूरी दुनिया के कोने-कोने में राजस्थान का नाम रोशन किया है। यहां की हवेलियों को देखने के लिए पूरी दुनिया से पर्यटक यहां पहुंचते हैं। उन्होंने कहा कि यहां की हवेलियों को संरक्षण मिले इसके लिए कोई प्लान तैयार किया जाएगा।

इसके बाद 12:00 बजे उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी भरतीया अस्पताल पहुंची और आयुष्मान आरोग्य मंदिर का शुभारंभ किया, शुभारंभ करने के बाद भरतीया परिवार द्वारा उपमुख्यमंत्री का गुलदस्ता और शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया गया। दिया कुमारी ने कहा कि जब मैं इस अस्पताल में पहुंची तो मुझे ऐसा लगा कि मानो मैं किसी फाइव स्टार होटल मैं पहुंची हूं। लगा ही नहीं कि आज से 100 साल पूर्व यहां के भामाशाहों ने फतेहपुर की जनता के इलाज के लिए इतना बेहतर अस्पताल बनाया हो। उप मुख्यमंत्री ने भरतीया परिवार का आभार जताते हुए कहा कि मेरा सौभाग्य है कि भरतीया अस्पताल के दोबारा शुरू होने के शुभ अवसर पर मुझे शामिल होने का मौका मिला है।

[yop_poll id="10"]
Show More

HARAT KUMAR

Harat Kumar Editor, Vande Bharat Bharat Live TV News
Back to top button
error: Content is protected !!