
डीडवाना-कुचामन जिले के राजकीय जिला चिकित्सालय कुचामन सिटी की (आरएमआरएस) मेडिकल रिलीफ सोसाइटी की बैठक आयोजन राजस्व उपनिवेशन एवं सैनिक कल्याण विभाग राज्य मंत्री श्री विजय सिंह चौधरी के विशिष्ट आतिथ्य में एवं जिला कलक्टर डॉ महेंद्र खड़गावत की अध्यक्षता में किया गया।
बैठक में गत बैठक में लिये गये प्रस्ताव एवं निर्णयों की क्रियान्चिति पर चर्चा की गयी और गत बैठक से अब तक हुए खर्च का अनुमोदन किया गया। बैठक में नवीन प्रस्ताव के अंतर्गत एमसीएच ओटी में केमिकल फ्लोरिंग, वर्टिकल ऑटोक्लेव की खरीद, पार्किंग हेतु टीनशेड निर्माण, सभी सेक्शन हेतु अलमीरा, स्टोर कक्ष हेतु रैंक अलमीरा चिकित्सालय हेतु फर्नीचर एनबीएसयू यूनिट हेतु कोल्ड होट ए.सी., एक्स-रे रूम के पास शौचालय मरम्मत, कार्यालय हेतु दो कम्प्यूटर सिस्टम, 01 मल्टीफंक्शनल प्रिन्टर, लेब हेतु कलर प्रिन्टर, भर्ती रोगियों के डिस्चार्ज हेतु मल्टीफंक्शनल प्रिन्टर एव ऑक्सीजन सलेण्डर खरीद पर चर्चा की गयी एवं प्रस्ताव लिये गये।
इस दौरान बैठक में डेन्टल विभाग, ईएनटी विभाग, नेत्र विभाग एवं फिजियोथेरेपिस्ट विभाग,गायनी विभाग,ऑर्थों विभाग,एमसीएच एवं जनरल ऑटी एवं अन्य विभाग हेतु उपकरण खरीद पर चर्चा कर प्रस्ताव लिये गये। साथ ही चिकित्सालय हेतु फायर प्लान एवं पेस्ट कन्ट्रोल,नेत्र विभाग में अन्धता निवारण प्रोगाम के अंतर्गत फेको मशीन एवं मेन पावर लेने हेतु भी आवश्यक विचार- विमर्श किया गया।
इस दौरान बैठक अतिरिक्त जिला कलक्टर कुचामन सिटी राकेश कुमार गुप्ता,अतिरिक्त जिला कलक्टर मोहन लाल खटनावलिया,उपखण्ड अधिकारी विश्वामित्र मीना,मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ नरेन्द्र चौधरी,सभापति नगरपरिषद कुचामन सुरेश सिखवाल एवं सुरेश बंसल आरएमआरएस सदस्य डॉ शकील अहमद राव सदस्य सचिव, उपनियंत्रक, नर्सिंग अधीक्षक, समी सेक्शन प्रभारी व अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।






