A2Z सभी खबर सभी जिले कीङीङवाणा-कुचामनदेशराजस्थानसबसे हाल की खबरेंसमाचारस्थानीय समाचार

जिला कलक्टर की अध्यक्षता में आयोजित हुई साप्ताहिक समीक्षा बैठक

विभिन्न विभागीय कार्यों व योजनाओं की समीक्षा कर दिये निर्देश

IMG 20251031 WA0047 1 IMG 20251031 WA0050

डीडवाना-कुचामन जिले में जिला स्तरीय अधिकारियों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक जिला कलक्टर ने महेंद्र खड़गावत की अध्यक्षता करने आयोजित हुई।

बैठक में जिला कलक्टर डॉ खड़गावत ने विभागीय कार्यों, योजनाओं की प्रगति सहित विभिन्न कार्यों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा- निर्देश दिए।

उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यों व योजनाओं कर्म भूमि से मातृ भूमि अभियान के कार्यों, शिक्षा विभाग एवं पशुपालन विभाग की योजनाओं की समीक्षा कर विभागीय अधिकारियों को आवश्यक प्रगति सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया।

इस दौरान जिला कलक्टर डॉ खड़गावत ने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया की कोई भी निजी स्कूल अभिभावकों को शिक्षण सामग्री एवं किताबें किसी एक ही स्थान से खरीदने के लिए बाध्य नहीं करे तथा राजकीय अवकाश के दिन कोई भी निजी विद्यालय नहीं खुले, अगर कोई ऐसा करता पाया जाए तो तुरंत कारवाई की जाए। साथ ही उन्होंने राजकीय विद्यालयों को सफाई व्यवस्था के आधार पर रैंकिंग देकर पुरस्कृत करने के भी निर्देश शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दिये।

बैठक में जिला कलक्टर ने सम्पर्क पोर्टल पर लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर सभी अधिकारियों को प्रकरणों का निस्तारण करने के निर्देश दिए।

इस दौरान बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर मोहन लाल खटनावलिया, उपखंड अधिकारी विकास मोहन भाटी, नगर परिषद आयुक्त भगवान सिंह सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Natwar Lal Jangid

ङीङवाणा-कुचामन जिले से संबंधित खबर ओर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें। जिला संवाददाता- वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर- नटवर लाल जांगिड़ मो.नं . 9179069501
Back to top button
error: Content is protected !!