A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेहरिद्वार
Trending

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग में 73.02 प्रतिशत लाभार्थियों ने दी परीक्षा संवाददाता ममता चौहान हरिद्वार

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग में 73.02 प्रतिशत लाभार्थियों ने दी परीक्षा

  • विजय कुमार बंसल ब्यूरो चीफ हरिद्वार

संवाददाता ममता चौहान हरिद्वार

 

हरिद्वार 02 नवम्बर 2025- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के परीक्षा नियंत्रक जय वर्धन शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि खेलकूद विभाग, उत्तराखण्ड शासन के अंतर्गत जिला क्रीड़ा अधिकारी परीक्षा-2025 की लिखित परीक्षा (वस्तुनिष्ठ प्रकार) का आयोजन दिनांक 02 नवम्बर, 2025 (रविवार) को दो सत्रों में (पूर्वाह्न 10:00 बजे से मध्याह्न 12:00 बजे तक एवं अपराह्न 02:00 बजे से अपराह्न 04:00 बजे तक) एकल परीक्षा केन्द्र, परीक्षा भवन, उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग, हरिद्वार में किया गया। उक्त परीक्षा हेतु पंजीकृत कुल 367 अभ्यर्थियों में से प्रथम एवं द्वितीय सत्र की परीक्षा में 268 अभ्यर्थी उपस्थित्त तथा 99 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। प्रथम एवं द्वितीय सत्र में अभ्यर्थियों की उपस्थिति का प्रतिशत 73.02 है।

Back to top button
error: Content is protected !!