देवसर । बे मौसम वर्षांत से किसानों की फसलों का बहुत नुकसान हुआ है।सभी किसानों की फसलों का हुए नुकसान का सर्वे कराकर राहत राशि दिलाई जाएगी। संकट की घड़ी में सरकार किसानों के साथ खड़ी है।उक्त बातें सिहावल विधायक विश्वामित्र पाठक ने सिहावल क्षेत्र के ग्रामों में भ्रमण के दौरान किसानों से कही।
विश्वामित्र पाठक विधायक विधानसभा क्षेत्र 78 सिहावल ने बोड़ी, जुड़वार, पचुआर, पोखरा, घिनहागांव आदि ग्रामों में राजस्व अधिकारियों को साथ लेकर भ्रमण कर किसानों के खेतों में जाकर बे-मौसम बारिश से फसलों के नुकसान का जायजा लिया। किसानों को ढ़ाढस बंधाया कि संकट की घड़ी में हमारी सरकार आपके साथ है।मौके पर उपस्थित नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक, पटवारियों को शीघ्र किसानों की उपस्थिति में खेतों में जाकर सर्वे करने के लिए निर्देशित किया । क्षेत्रीय विधायक ने किसानों को ढ़ाढस बंधाते हुए आश्वस्त किया कि मेरे द्वारा पूर्व में ही कलेक्टर सीधी/सिंगरोली को पत्र लिखकर एवं राजस्व अधिकारियों को शीघ्र सर्वे कराने एवं राहत राशि दिलाने के लिए कहा गया है।
इस दौरान दिनेश पनिका नायब तहसीलदार बरगंवा, मालिकराम पनिका जनपद सदस्य, प्रेम शंकर बैस ,प्रेमलाल बैगा , राकेश बैस, दादूलाल यादव, तीरथ बैस, दीपक सिंह, राम विशाल बैस, राम दयाल बैस, केमला पनिका, सिपाहीलाल पनिका, पटवारी गण सहित बड़ी संख्या में किसान बंधु उपस्थित रहे।