A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेधनबाद

बीसीसीएल एरिया-2(महूदा )के भाटडीह ओपी के अंतर्गत मुरलीडीह के पास अवैध मुहाने की भराई, CISF व पुलिस की मौजूदगी में कार्रवाई

बाघमारा / बीसीसीएल एरिया-2(महूदा) भाटडीह ओपी के अंतर्गत मुरलीडीह के पास अवैध मुहाने की भराई की गई। इस कार्रवाई के दौरान CISF के जवान,भाटडीह ओपी के पुलिस तथा बीसीसीएल प्रबंधन के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।

सूत्रों के अनुसार, अवैध कोयला तस्करी और अवैध खनन गतिविधियों के लिए उपयोग में लाया जा रहा था। बीसीसीएल प्रशासन को इसकी सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई की गई और पूरे क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में लेकर मुहाने की भराई कराई गई।
प्रबंधन का कहना है कि अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए ऐसे मुहानों की पहचान कर एक-एक कर बंद किया जा रहा है। वहीं, स्थानीय स्तर पर सुरक्षा बढ़ाने और भविष्य में ऐसे अवैध कार्यों को रोकने के लिए निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।अभिषेक श्रीवास्तव की रिपोर्ट

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!