A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

राष्ट्रीय साइबर जागरूकता माह के अंतर्गत व्याखयान आयोजित

IMG 20251119 173549

IMG 20251119 173530सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा जागरूकता माह के अंतर्गत शासकीय संभागीय आईटीआई सागर में साइबर सुरक्षा जागरूकता पर व्याख्यान का आयोजन किया गया, जिसमें संभागीय आईटीआई के प्रशिक्षण अधिकारी, प्रशिक्षणार्थी और एनसीसी कैडेट सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में जयराम विश्वकर्मा, एरिया मैनेजर एसबीआई लाइफ सागर तथा हेमराज मिश्रा, एडवाइजर एसबीआई द्वारा उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों को साइबर सुरक्षा हेतु आवश्यक उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि भारत में साइबर अपराधों में वृद्धि, क्वांटम कंप्यूटिंग से उत्पन्न खतरे तथा साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में भारत के बढ़ते वैश्विक प्रभाव को देखते हुए सरकार द्वारा 1930 हेल्पलाइन स्थापित की गई है, जिस पर साइबर धोखाधड़ी होने पर तुरंत संपर्क कर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। उन्होंने सभी को चेताया कि किसी भी अंजान लिंक, APK फाइल या संदिग्ध वेबसाइट को न खोलें तथा अपने ओटीपी, एटीएम कार्ड नंबर और पासवर्ड जैसी संवेदनशील जानकारी किसी के साथ साझा न करें। बैंक कभी भी ग्राहकों से ओटीपी या अकाउंट पासवर्ड की मांग नहीं करते, इसलिए सभी को ऐसे खतरों के प्रति सतर्क और जागरूक रहना चाहिए। कार्यक्रम में सुनील सेन द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को साइबर शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर अमरनाथ साकेत, प्राचार्य आईटीआई सागर, सुश्री पूजा तिवारी, प्राचार्य वर्ग-02, लखनलाल अहिरवार, प्रभारी प्रशिक्षण अधीक्षक तथा समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!