A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

मकरोनिया चौराहे पर फ्लाईओवर की लम्बाई पुनरीक्षित कर 2400 मी.कराने विधायक लारिया ने किया अनुरोध

IMG 20251119 WA0060सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * नरयावली विधायक इंजी.प्रदीप लारिया ने नईदिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। विधायक ने गडकरीी के दूरदर्शी, अभिनव दृष्टिकोण और प्रतिष्ठित कार्यों से देश के बुनियादी ढांचे के विकास में मंत्रालय की महत्वपूर्ण उपलब्धियों के लिए पुष्प गुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया। विधायक ने केंद्रीय मंत्री गडकरी से नरयावली विधानसभा क्षेत्र के NH विकास कार्यों पर चर्चा करते हुए नरयावली विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत NH-44 छतरपुर मार्ग के मध्य मकरोनिया चौराहे पर भारत सरकार से निर्मित योजना को पूर्व में निर्धारित फ्लाईओवर लंबाई 900 मीटर को पुनरीक्षित करते हुए 2400मी. लंबाई के फ्लाईओवर निर्माण की स्वीकृति प्रदान कराते जाने हेतु अनुरोध किया। विधायक ने अवगत कराया कि मकरोनिया चौराहा पर फ्लाईओवर के निर्माण कार्य हेतु म.प्र.सड़क विकास निगम लिमिटेड द्वारा निविदा प्रक्रिया प्रगतिरत है। प्रस्तावित लगभग 900 मीटर लंबा फ्लाईओवर घने व्यावसायिक क्षेत्र से गुजर रहा है एवं इसके निर्माण के पश्चात व्यापारियों एवं स्थानीय लोगों के लिए फ्लाईओवर के छतरपुर तरफ आर.ई.वाॅल के निर्माण होने के पश्चात 4 मीटर जगह उपलब्ध रहेगी। विधायक ने उक्त समस्या के समाधान की दृष्टि से यदि फ्लाईओवर को छतरपुर की ओर लंबाई बढ़ाकर उसे पूर्व निर्मित एलसी नं.- 30 पर बने आर.ओ.बी. से जोड़ दिया जाए तो व्यापारियों एवं स्थानीय लोगों के लिए लगभग 7 मीटर चौड़ी सर्विस रोड उपलब्ध होगी जिससे सीधे बाहर जाने वाले ट्रैफिक का दबाव भी शहर में कम होगा। इसके साथ ही विधायक ने केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर से (बम्होरी चौराहा होते हुए) ढाना तक फोरलेन निर्माण कार्य स्वीकृत कराने का अनुरोध भी किया। केंद्रीय मंत्री गडकरी ने फ्लाईओवर निर्माण एवं विकास कार्यों के लिए हरसंभव सकारात्मक सहयोग हेतु विधायक श्री लारिया को आश्वस्त किया है।

Back to top button
error: Content is protected !!