
21 नवंबर से 15 दिसंबर तक शिविरों का किया जाएगा आयोजन
धनबाद जिले के सभी 256 पंचायत में *आपकी योजना – आपकी सरकार – आपके द्वार कार्यक्रम का पंचायतवार आयोजन 21 नवंबर से 15 दिसंबर तक किया जाएगा।
इसकी जानकारी देते हुए उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन धनबाद प्रखंड के 12 पंचायत, तोपचांची के 28, बलियापुर के 23, पूर्वी टुंडी के 9, निरसा के 27, टुंडी के 17, गोविंदपुर के 39, बाघमारा के 61, कालियासोल के 20 तथा एगारकुंड के 20 सहित 256 पंचायत, धनबाद नगर निगम के 55 व चिरकुंडा नगर परिषद के 21 वार्ड में विभिन्न तिथियों को शिविरों का आयोजन किया जाएगा। शिविरों में प्रखंड स्तरीय समन्वय पदाधिकारी के साथ जिला स्तरीय नोडल पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।
21 नवंबर को धनबाद प्रखंड के गोपीनाथडीह, तोपचांची के पावापुर, बलियापुर के मुकुंदा, पूर्वी टुंडी के चुरूरिया, निरसा प्रखंड के बैजना, टुंडी के जीतपुर, गोविंदपुर के अमरपुर, बाघमारा के छाताटांड, कलियासोल के बांदा पूर्व, एगारकुंड के डूमरकुंडा दक्षिण पंचायत, धनबाद नगर निगम के वार्ड संख्या 7, 8 व 15, धनबाद सदर के वार्ड 15, चिरकुंडा नगर परिषद के वार्ड संख्या 1 में शिविरों का आयोजन किया जाएगा।







