A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

फ्लाईओवर की लम्बाई पुनरीक्षित कर 2400मी. स्वीकृत कराने का अनुरोध विधायक लारिया ने किया

IMG 20251122 WA0054सागर/वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * नरयावली विधायक इंजी.प्रदीप लारिया ने भोपाल प्रवास के दौरान एनएचएआई के निदेशक से मुलाकात की। विधायक लारिया ने एनएचएआई निदेशक से नरयावली विधानसभा क्षेत्र के NH विकास कार्यों पर चर्चा करते हुए विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत NH-44 छतरपुर मार्ग के मध्य मकरोनिया चौराहे पर भारत सरकार से निर्मित योजना को पूर्व में निर्धारित फ्लाईओवर लंबाई 900 मीटर को पुनरीक्षित करते हुए 2400मी. लंबाई के फ्लाईओवर निर्माण की स्वीकृति प्रदान कराने का अनुरोध किया। विधायक ने अवगत कराया कि मकरोनिया चौराहा पर फ्लाईओवर के निर्माण कार्य हेतु म.प्र.सड़क विकास निगम लिमिटेड द्वारा निविदा प्रक्रिया प्रगतिरत है। प्रस्तावित लगभग 900 मीटर लंबा फ्लाईओवर घने व्यावसायिक क्षेत्र से गुजर रहा है एवं इसके निर्माण के पश्चात व्यापारियों एवं स्थानीय लोगों के लिए फ्लाईओवर के छतरपुर तरफ आर.ई.वाॅल के निर्माण होने के पश्चात 4 मीटर जगह उपलब्ध रहेगी। विधायक ने उक्त समस्या के समाधान की दृष्टि से यदि फ्लाईओवर को छतरपुर की ओर लंबाई बढ़ाकर उसे पूर्व निर्मित एलसी नं.- 30 पर बने आर.ओ.बी. से जोड़ दिया जाए तो व्यापारियों एवं स्थानीय लोगों के लिए लगभग 7 मीटर चौड़ी सर्विस रोड उपलब्ध होगी जिससे सीधे बाहर जाने वाले ट्रैफिक का दबाव भी शहर में कम होगा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!