
संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा गढ़वा सगमा प्रखंड के झूनका गांव में शनिवार को उस समय मातम पसर गया, जब 65 वर्षीय कुसुंभर देवी की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार वह पिछले कई महीनों से सांस की बीमारी से जूझ रही थीं और उनका इलाज निजी चिकित्सकों से चल रहा था। शनिवार दोपहर अचानक स्थिति गंभीर होने पर परिजन उन्हें अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन इसी दौरान करीब साढ़े 12 बजे उनकी मौत हो गई।
अचानक हुए इस घटना से गांव सहित परिजनों में गहरा शोक छा गया। सूचना मिलते ही मुखिया प्रतिनिधि अशोक राम, बीडीसी सदस्य रविंद्र बैठा सहित दर्जनों लोग मृतक के घर पहुंचे और शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी। कुसुंभर देवी गांव में मिलनसार और सहज स्वभाव के लिए जानी जाती थीं। उनकी मृत्यु से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।




