
कस्बे में कानऊ संकरा मार्ग के चौड़ीकरणएवं सुदृढ़ीकरण के कार्य का विधि-विधान से विधायक बीरेंद्र सिंह राणा ने नारियल फोड़कर व पूजा अर्चना कर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इस मार्ग के बनने पर क्षेत्रवासियों की लंबे समय की मांग पूरी होने जा रही है और क्षेत्रवासियों को दैनिक आवागमन में सुगमता होगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेंद्र सिंह व संचालन निवर्तमान मंडल अध्यक्ष ओजवीर सिंह राणा द्वारा किया गया। इस अवसर पर सुनील कुमार, रिंकू, विनय कुमार, राव साहब, गिरीश उपाध्यय, राजकुमार पुंडीर, सहायक अभियंता सुरेंद्रपाल सिंह, मुकेश कुमार भाटी, महिपाल सिंह, रामबाबू शर्मा उपस्थित रहे।
कानऊ संकरा मार्ग के चौड़ीकरण होने पर पूजा अर्चना कर कार्य की शुरुआत कराते
विधायक बीरेंद्र सिंह राणा







