A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

सरकार अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचा रही हैं – मंत्री गोविंद सिंह

IMG 20251127 WA0249

IMG 20251127 WA0251

IMG 20251127 WA0255सागर/ वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के मुख्य आतिथ्य में एवं नरयावली विधायक इंजी.प्रदीप लारिया के विशिष्ट आतिथ्य में समारोहपूर्वक राहतगढ़ विकासखंड के ग्राम सुमरेडी में क्षेत्रवासियों की उपस्थिति में 37.49 लाख रु.की लागत से निर्मित होने जा रहे पंचायत भवन का भूमिपूजन, सुमरेड़ी में शंकर जी चबूतरा निर्माण का भूमिपूजन 50 हजार, गमिरिया में सीसी मार्ग लोकार्पण 5 लाख एवं 1 लाख रू.से हनुमान मंदिर चबूतरा में टाइल्स निर्माण का लोकार्पण का वैदिक मंत्रों की अनुगुंजन के मध्य विधि-विधान से पूजा अर्चना कर भूमिपूजन किया।
निर्मित होने जा रहा सामुदायिक भवन लगभग 2000 वर्ग फीट में निर्मित होगा,जिसमें एक बड़ा हॉल मय मंच, दो बड़े कमरे मय टॉयलेट के निर्मित होंगे। निर्माण के बाद इस सामुदायिक भवन का उपयोग ग्रामजन धार्मिक, सामाजिक व मांगलिक कार्यों में कर सकेंगे।सीसी मार्ग से सुगम आवागमन और चबूतरा निर्माण कार्यों से धार्मिक एवं आस्था के मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। इस अवसर पर मंत्री राजपूत ने कहा कि यह सामुदायिक भवन क्षेत्रवासियों के लिए धार्मिक, सामाजिक एवं मांगलिक आयोजनों का सुलभ केंद्र बनेगा। सीसी मार्ग से सुगम आवागमन और चबूतरा निर्माण से हमें आध्यात्मिक एवं धर्म लाभ अर्जित होगा। सरकार हर क्षेत्र में विकास के कार्य कर रही है। आज प्रदेश में और देश में भाजपा की सरकार है जो देश के विकास को बहुत तेज गति से बढ़ावा दे रहे हैं। सरकार अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजना का लाभ पहुंचा रही है। भूमिपूजन एवं लोकार्पण अवसर पर विधायक लारिया ने कहा यह पंचायत भवन केवल ईंट-पत्थर का ढांचा नहीं, बल्कि हमारे विचारों, मूल्यों और जनता की सेवा के संकल्प का सजीव रूप है। इस भवन के बन जाने से क्षेत्रवासियों को सामाजिक मेलजोल, सांस्कृतिक और विवाह जैसे सार्वजनिक कार्यक्रमों के लिए एक सुलभ सुविधायुक्त स्थान प्राप्त हो जाएगा, जिससे स्थानीय नागरिकों के बीच अपनेपन की भावना और आपसी संबंध मजबूत होंगे। सरकार जन सुविधाओं के लिए हर क्षेत्र में विकास कार्यों को गति दे रही है।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सोहन लोधी, चैन सिंह ठाकुर, राजकुमार सिंह, नारद यादव, कृष्ण मुरारी यादव, राकेश दुबे, रूप सिंह भापेल, शोभाराम साहू, बलराम साहू, राघवेंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह, राजा भैया, रामजी राजपूत, रामगोपाल सोनी,हरिओम सिंह सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्तागण एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

Back to top button
error: Content is protected !!