
सागर, वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * पुलिस अधीक्षक सागर विकाश कुमार शाहवाल के निर्देश तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर डॉ. संजीव उइके एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बण्डा प्रदीप बाल्मिक के मार्गदर्शन में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बण्डा पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर बण्डा पुलिस द्वारा पठार मोहल्ला स्थित आरोपी टिंकू उर्फ राजबहादुर लोधी के निर्माणाधीन मकान में दबिश दी गई, जहां तलघर में भारी मात्रा में अवैध शराब छिपाकर रखी हुई पाई गई। कार्यवाही के दौरान विधिवत जप्त की गई, गोवा व्हिस्की – 36 पेटी,कुल मात्रा – 326 लीटर,कुल मूल्य – लगभग ₹2,30,400/- उक्त शराब को जप्त कर आरोपी के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। आरोपी की तलाश जारी है एवं अभियान लगातार प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। कार्रवाई में निरीक्षक अंजली उदैनिया उनि आदिल खान,प्रआर 260 भोलानाथ यादव,प्रआर 566 रमेश रैकवार,आर 1058 दिनेश कुर्मी,आर 461 सतीष राज,आर 454 प्रहलाद,आर 1754 मनीष यादव,आर 1079 पंकज,मआर 166 वर्षा सिंह शामिल रहे।







