A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेछत्तीसगढ़ताज़ा खबरमहासमुंद

जिले में अवैध धान परिवहन व भंडारण पर प्रशासन की कड़ी कार्रवाई जारी*

*जिले में अवैध धान परिवहन व भंडारण पर प्रशासन की कड़ी कार्रवाई जारी*

*जिले में अवैध धान परिवहन व भंडारण पर प्रशासन की कड़ी कार्रवाई जारी*

IMG 20251201 WA0279

तिलक राम पटेल संपादक (वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़ चैनल समृद्ध भारत अखबार )

*अभी तक 102 प्रकरणों में 9 हजार 369 क्विंटल धान जप्त*

 

*राइस मिल में स्टॉक से अधिक संग्रहण पर 3020 कट्टा धान जप्त*

 

महासमुंद 01 दिसम्बर 2025/ जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य सुचारू रूप से जारी है। इसके साथ ही अवैध धान परिवहन, संग्रहण और विक्रय पर रोक लगाने जिला प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर श्री विनय लंगेह के निर्देश पर राजस्व, मंडी, खाद्य एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीमें जांच चौकियों, राइस मिलों और उपार्जन केंद्रों में लगातार छापेमारी कर रही हैं। राइस मिलों में भी स्टॉक वेरिफिकेशन का कार्य निरंतर रूप से जारी है।

जिले में अब तक कुल 102 प्रकरणों में 9369 क्विंटल से अधिक धान की जप्ती की गई है। इसी क्रम में आज खाद्य एवं मंडी विभाग की संयुक्त टीम ने जिले की एक राइस मिल में बड़ी कार्रवाई की। स्टॉक वेरिफिकेशन के दौरान मिल में धान का स्टॉक घोषित मात्रा से अधिक पाया गया, जिसे मौके पर ही जप्त कर लिया गया। खाद्य अधिकारी श्री अजय यादव ने बताया कि पिथौरा स्थित रियांश राइस मिल राजाडेरा से कस्टम मिलिंग वर्ष 2024-25 का 3020 कट्टा धान स्टॉक से अधिक पाए जाने पर कस्टम मिलिंग चावल उपार्जन आदेश 2016 का उल्लंघन के तहत जप्त किया गया।

इसी तरह संयुक्त टीम द्वारा बागबाहरा में अवैध परिवहन करते हुए 72 कट्टा धान जप्त कर थाना के सुपुर्द किया गया। इसके अलावा सरायपाली में धान का अवैध परिवहन करते हुए गाड़ी और 60 कट्टा धान को जप्त कर थाना सरायपाली के सुपुर्द किया गया।

उन्होंने कहा कि जिले की सभी राइस मिलों में भौतिक सत्यापन का कार्य लगातार जारी रहेगा। स्टॉक में किसी भी तरह की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित संस्थानों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन ने कहा है कि धान खरीदी प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए सतत निगरानी जारी रहेगी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!