

सागर/वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की पूर्व अध्यक्ष श्रीमति सोनिया गाँधी के जन्मदिन को कांग्रेसजनों ने सेवा दिवस के रूप में मनाया।इसी क्रम में कांग्रेसजनों ने मकरोनिया अस्पताल पहुंचकर मरीजों को फल,मिष्ठान आदि का वितरण करते हुयें कार्यक्रमों का आयोजन कर श्रीमति सोनिया गाँधी की लंबी उम्र की कामना की।इस अवसर पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने कहा कि श्रीमति सोनिया गांधी जी एक सहज,सरल और संघर्षशील व्यक्तित्व की धनी हैं। वे त्याग की प्रतिमूर्ति हैं उन्होंने देश के लिए अपना सब कुछ न्यौछावर कर दिया और प्रधानंमत्री का पद ठुकरा कर यह सिद्ध कर दिया कि सत्ता के लिए वे राजनीति में नहीं आई हैं।श्री चौधरी ने कहा कि सोनिया जी नारी सशक्तिकरण की पर्याय है और बड़ी से बड़ी विपदाओं और चुनौतियों से बिना विचलित हुए उन्होंने डट कर मुकाबला किया।इस अवसर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मकरोनिया के अध्यक्ष देवेंद्र कुर्मी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता दीपक दुबे,युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष संदीप चौधरी,युवा कांग्रेस नरयावली विस.के अध्यक्ष रोहित वर्मा,मोती लाल पटैल, रवि उमाहिया,युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राजा सिंह बुंदेला,ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष साहित्य पांडे,राजू प्रसाद,मनोज राय,मदन सेन,हर्षवर्धन कुर्मी, सत्यम सिंह, कल्याण सिंह आदि मौजूद थे।










