A2Z सभी खबर सभी जिले की

महिला थाना प्रभारी रितु तोमर की त्वरित कार्रवाई से काउसिंग कराकर पारिवारिक विवाद शांतिपूर्वक निपटा दिया

IMG 20251209 WA0019
जनपद हाथरस जो अपनी
थरसलि
प्रशासनिक सक्रियता और नागरिक सुरक्षा व्यवस्था के लिए जाना जाता है, यहाँ महिला थाना लगातार त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई के लिए चर्चा में रहता है। महिला थाना प्रभारी श्रीमती रितु तोमर के निर्देशन में थाने में आने वाली शिकायतों का व्यवस्थित, पारदर्शी और शांतिपूर्ण निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। महिला थाना में एक शिकायत प्राप्त हुई। जो कि रमाकांत वाष्र्णेय ने अपनी पुत्री खुशाली के पति लोकेश व ससुरालिजनो के खिलाफ एक शिकायती प्रार्थना पत्र महिला थाना में दिया था जिसमें दोनों पक्षों को प्रभारी श्रीमती रितु तोमर के मार्गदर्शन में थाना स्टाफ ने तत्परता दिखाते हुए दोनों पक्षों को थाने पर बुलाया तथा विस्तृत काउंसलिंग करायी गयी जिसमें दोनों पक्षों का शनिवार छह दिसंबर को समझौता हो गया है उक्त पर प्रार्थना पत्र पर अन्य किसी पुलिस कार्यवाही की आवश्यकता प्रतीत नहीं होती है काउंसलिंग के दौरान अधिकारियों ने दोनों पक्षों की बात ध्यानपूर्वक सुनी, शांतिपूर्ण संवाद के लिए प्रोत्साहित किया और समाधान की दिशा में उचित मार्गदर्शन प्रदान किया। आपसी सहमति एवं संवाद के आधार पर मामला शांतिपूर्ण तरीके से सुलझा लिया गया। दोनों पक्षों ने यह भी आश्वस्त किया कि आगे किसी प्रकार की पुलिस कार्रवाई की आवश्यकता नहीं है। महिला थाना प्रभारी श्रीमती रितु तोमर द्वारा किए जा रहे प्रयास जनपद में महिला सुरक्षा, संवाद आधारित समाधान, सहज न्याय प्रक्रिया, और सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देने का उत्कृष्ट उदाहरण हैं। ऐसे प्रयासों से जनता का पुलिस प्रशासन पर विश्वास और अधिक मजबूत हो रहा है।
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!