A2Z सभी खबर सभी जिले की

महुली में राजा बरियार शाह फुटबॉल कमेटी के अध्यक्ष बने अरविंद जायसवाल, 18 से 25 जनवरी तक होगा 78वां फुटबॉल टूर्नामेंट

महुली (सोनभद्र)।
दुद्धी ब्लॉक के महुली स्थित राजा बरियार शाह खेल मैदान में रविवार को सायं काल ब्लॉक प्रमुख रंजना चौधरी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से पूर्व कमेटी को भंग कर नई कमेटी का गठन किया गया। इस दौरान खेल मैदान के बेहतर प्रबंधन, रखरखाव और आगामी खेल आयोजनों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।IMG 20251214 WA0015 1

बैठक में उपस्थित लोगों की सहमति से नई कमेटी के पदाधिकारियों का चयन किया गया। जिसमें अरविंद जायसवाल (ग्राम प्रधान महुली) को अध्यक्ष, वीरेंद्र कनौजिया, अमित कुमार कन्नौजिया व पंकज गोस्वामी को उपाध्यक्ष, कमलेश कुमार कनौजिया (लक्ष्मी हार्डवेयर, महुली) को कोषाध्यक्ष तथा कमलेश विश्वकर्मा को सचिव चुना गया।

मुख्य संरक्षक के रूप में रंजना चौधरी (ब्लॉक प्रमुख दुद्धी) व अजय कुमार रजक (परिवहन मंत्रालय, भारत सरकार) को जिम्मेदारी दी गई। वहीं संरक्षक मंडल में संजीव जौहरी, राजन चौधरी, जुबेर आलम, वीरेंद्र चौधरी (मंडल अध्यक्ष), सुशील गुप्ता, सेकरार अहमद, विंध्याचल प्रसाद कनौजिया, दिनेश यादव (ग्राम प्रधान फुलवार) व बुंदेल चौबे (ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पतरिहा) शामिल किए गए।

प्रबंधक पद पर क्लामुदीन सिद्दीकी, मनोज कुमार कनौजिया, विवेक कुमार, मुकेश कुमार व विकास कुमार कन्नौजिया(बबलू), को नियुक्त किया गया।
प्रोटेस्ट कमेटी में शारदा प्रसाद कनौजिया, राजकिशोर कनौजिया, राजकपूर कनौजिया, श्याम बिहारी कन्नौजिया, दिलीप कुमार कनौजिया मनीष कुमार ,,संजय कुमार कन्नौजिया को शामिल किया गया।
वहीं मेस इंचार्ज के रूप में अमानुल्लाह व अनुप कुमार तथा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में दिलगज राम, मानिक चंद, सूरज कनौजिया व राकेश गुप्ता का चयन किया गया।

बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि 18 जनवरी से 25 जनवरी तक राजा बरियार शाह खेल मैदान में 78वां फुटबॉल टूर्नामेंट भव्य स्तर पर आयोजित किया जाएगा।

इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष अरविंद जायसवाल ने कहा कि राजा बरियार शाह खेल मैदान महुली क्षेत्र की पहचान है। इसे व्यवस्थित, अनुशासित और खिलाड़ियों के अनुकूल बनाना कमेटी की प्राथमिकता होगी। खेलों के माध्यम से युवाओं को सकारात्मक दिशा, अनुशासन और स्वस्थ जीवन शैली की ओर प्रेरित किया जाएगा।

ब्लॉक प्रमुख रंजना चौधरी ने कहा कि यह नई कमेटी मैदान को एक आदर्श खेल स्थल के रूप में विकसित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने ग्रामीण युवाओं से खेलों में अधिक से अधिक भागीदारी करने की अपील की।

पूर्व कमेटी के कार्यों की सराहना करते हुए नई टीम ने पारदर्शिता और विकास पर विशेष फोकस करने का भरोसा दिलाया। बैठक में सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे, जिन्होंने नई कमेटी के गठन का स्वागत किया।

Back to top button
error: Content is protected !!