झालावाड़ :राज्य सरकार की दूसरी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में प्रतिदिन आयोजित किए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों के तहत रविवार को गांवड़ी तालाब स्थित रोमन एक्वाडक्ट के आस-पास एवं गांवड़ी तालाब के चारों ओर बने पाथ-वे पर श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के तहत, जिले के शीर्ष अधिकारियों ने गांवड़ी तालाब पर एकत्रित होकर श्रमदान किया और जल संरक्षण तथा स्वच्छता का संदेश दिया।श्रमदान में शीर्ष अधिकारियों की उपस्थिति इस विशेष कार्यक्रम में जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ ने स्वयं पहल करते हुए नेतृत्व किया। उनके साथ पुलिस अधीक्षक अमित कुमार, जिला परिषद् के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शंभू दयाल मीणा, जिलाध्यक्ष हर्षवर्द्धन शर्मा, नगर परिषद् झालावाड़ के सभापति प्रदीप सिंह राजावत तथा जिले के विभिन्न जिला स्तरीय अधिकारी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।तालाब, पाथ-वे और पाल की सफाई कार्यक्रम की शुरुआत में, जिला कलक्टर श्री राठौड़, एसपी और अन्य सभी अधिकारियों ने खुद अपने हाथों में झाड़ू थामकर श्रमदान किया। अधिकारियों ने पूरी तन्मयता से गांवड़ी तालाब की पाल (किनारे) और आसपास के क्षेत्र की गहन सफाई की। इस दौरान सभी ने उत्साह और सहभागिता का प्रदर्शन किया। श्रमदान कार्यक्रम लगभग 1.30 घंटे तक चला। जिला कलक्टर ने इस अवसर पर कहा कि यह आयोजन केवल प्रतीकात्मक नहीं है, बल्कि यह स्वच्छता, जल निकायों के संरक्षण और सामुदायिक भागीदारी के प्रति जिला प्रशासन की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे अपने आस-पास के पर्यावरण को स्वच्छ रखने और जल स्रोतों की सुरक्षा में सक्रिय रूप से योगदान दें।इस दौरान पीटीएस कमाण्डेन्ट गोपीचन्द मीणा, पुलिस उपाधीक्षक हर्षराज सिंह खरेड़ा सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारीगण, पीटीएस के जवानों, नगर परिषद् के स्वच्छताकर्मियों सहित आमजन ने श्रमदान कार्यक्रम में सहभागिता निभाई।
कुंवरपुर चौराहे पर रोडवेज बस ने टाटा पंच कार में मारी जोरदार टक्कर, एयरबैग खुलने से यात्री बाल-बाल बचे अटरिया/सीतापुर। अटरिया थाना क्षेत्र के कुंवरपुर चौराहे पर शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब लखनऊ से लखीमपुर जा रही टाटा पंच कार को रोडवेज बस ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि टाटा पंच कार के दोनों एयरबैग खुल गए और कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि कार में सवार दोनों यात्री सुरक्षित बच गए और किसी बड़ी जनहानि की सूचना नहीं है। जानकारी के अनुसार लखनऊ निवासी आनंद कुमार और दिव्यांशु गुप्ता टाटा पंच कार से लखीमपुर की ओर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि वे शुक्रवार को लखनऊ से लखीमपुर की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान अटरिया थाना क्षेत्र के कुंवरपुर चौराहे के पास पहुंचते ही रोडवेज बस और टाटा पंच कार की जोरदार भिड़ंत हो गई।
29/08/2026
आज वेलकम होटल, आई टी सी, गया में पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के आगमन के अवसर पर जिला पदाधिकारी गया एवं वरीय पुलिस अधीक्षक गया की उपस्थिति में जिला बल के पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी दी गई l
29/08/2026
किसानों के कटेंगे अफीम के पट्टे ! गुजरात के ‘कारपोरेट दिग्गज’ के हाथों में जाएगी मालवा-मेवाड़ की काली खेती? सनसनीखेज खुलासा: मध्यप्रदेश-राजस्थान के 1 लाख किसानों में मचा हड़कंप, केंद्र की नई गुप्त कार्ययोजना की सुगबुगाहट! दशपुर लाइव, विशेष एक्सक्लूसिव: राजस्थान- मध्यप्रदेश में 200 से 300 बीघा के बड़े भूखंडों की तलाश शुरू; डोडा-चूरा तस्करी पर लगाम के नाम पर बड़ा खेल!  विशेष रिपोर्ट (दशपुर लाइव) मंदसौर/चित्तौड़गढ़। मालवा और मेवाड़ के अफीम उत्पादक किसानों के पैरों तले जमीन खिसकने वाली खबर सामने आ रही है! दशकों से पारंपरिक रूप से अफीम (काले सोने) की खेती कर रहे करीब 1 लाख किसानों के पट्टे पूरी तरह रद्द करने की अंदरूनी तैयारी चल रही है।
29/08/2026
निष्ठा, संघर्ष और कुशल नेतृत्व का प्रतीक: हरीश शर्मा का प्रेरणादायी राजनीतिक सफर
29/08/2026
. हाथरस सिकंद्राराऊ कोतवाली में रक्षाबंधन का पवन पर्व धूम धाम से मनाया गया पुलिस अधिकारियों की कलाई पर बच्चीयो ने बांधी राखी
29/08/2026
*बल्लारपुर पेपर मिल की 19.43 हेक्टेयर सरकारी जमीन नगर परिषद को सौंपी जाए, जिलाधिकारी से मांग*
29/08/2026
रसड़ा का ऐतिहासिक महावीरी पूजन जुलूस शांति पूर्ण संपन्न
29/08/2026
बाइक टक्कर के बाद ट्रक की चपेट में आई महिला और मासूम, दोनों की मौत, तीन घायल
29/08/2026
रायपुर के सिलतरा थाना क्षेत्र चाकू से हमला कर कर जान से मारने की धमकी दिया गया
29/08/2026
सांसद रमेश अवस्थी ने टॉस कराकर और पारंपरिक ढंग से घंटा बजाने की रस्म के साथ यूपी टी 20 मैच का किया शुभारम्भ
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!