A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

कांग्रेस रैली में पीएम मोदी के खिलाफ विवादित नारे

भाजपा भड़की, कांग्रेस ने कहा— पार्टी लाइन नहीं

 

दिल्ली ,  कांग्रेस की एक रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ लगाए गए विवादित नारों से राजनीतिक तूफान खड़ा हो गया है। नारेबाजी के वीडियो सामने आते ही भाजपा ने कड़ा ऐतराज जताया और इसे लोकतांत्रिक मर्यादाओं का उल्लंघन बताया। भाजपा नेताओं ने कहा कि कांग्रेस हताशा में राजनीतिक संवाद का स्तर गिरा रही है और प्रधानमंत्री पद की गरिमा को ठेस पहुंचाई जा रही है।

भाजपा ने कांग्रेस नेतृत्व से सार्वजनिक माफी की मांग की है। वहीं कांग्रेस ने सफाई देते हुए कहा कि पार्टी लोकतांत्रिक और मर्यादित विरोध में विश्वास रखती है। कांग्रेस का दावा है कि विवादित नारे कुछ कार्यकर्ताओं द्वारा व्यक्तिगत रूप से लगाए गए, यह पार्टी की आधिकारिक सोच नहीं है।

मामले को लेकर सोशल मीडिया पर भी तीखी बहस जारी है। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, चुनावी माहौल में इस तरह की घटनाएं सियासी तापमान और बढ़ा सकती हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!