
भारतीय जनता पार्टी की राजस्थान सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सुशासन पखवाड़ा के अंतर्गत सेवा रथ यात्रा का आयोजन किया जाएगा। यह यात्रा सोमवार, 16 दिसंबर को प्रातः 9 बजे वार्ड संख्या 1 स्थित प्राइवेट बस स्टैंड, खैराबाद से प्रारंभ होगी।यह सेवा रथ यात्रा रामगंजमंडी शहर के सभी 40 वार्डों में भ्रमण करेगी। यात्रा के दौरान शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री, राजस्थान सरकार श्री मदन दिलावर पूरे समय उपस्थित रहेंगे और आमजन से संवाद करेंगे।भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष शैलेश काला ने बताया कि सुशासन पखवाड़ा के अंतर्गत निकाली जा रही इस यात्रा का उद्देश्य प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों एवं उपलब्धियों की जानकारी आम जनता तक पहुँचाना है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों से अधिक संख्या में शामिल होकर यात्रा को सफल बनाने की अपील की।

