A2Z सभी खबर सभी जिले की

जीविका द्वारा टेकरी में रोजगार-सह-मार्गदर्शन मेले का आयोजन किया गया

प्रेस विज्ञप्ति
जीविका, गया

जीविका द्वारा टेकरी में रोजगार-सह-मार्गदर्शन मेले का आयोजन किया गया

दिनांक 18 दिसंबर 2025, ग्रामीण बेरोजगार युवाओं को रोजगार, कौशल प्रशिक्षण के साथ स्वरोजगार या रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बिहार ग्रामीण जीविकोपार्जन प्रोत्साहन समिति (जीविका) द्वारा “दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौश्ल्य योजना” के अंतर्गत में रोजगार-सह-मार्गदर्शन मेले का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी उपेंद्र पासवान ने कहा रोजगार मेले में कंपनियां युवाओं को हाथों-हाथ रोजगार का अवसर दे रही है। यह एक अच्छा प्रयास है कि जीविका विभिन्न कंपिनयों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार मेले का आयोजन कर अधिक से अधिक युवाओं रोजगार के अवसर देने का कार्य कर रही है। युवाओं को अपनी रूचि के अनुसार रोजगार अपनाकर आगे बढ़ने का प्रयास करना चाहिए।

रोजगार मेला में कुल 1587 युवाओं ने अपना निबंधन कराया जिसमें से 781 युवाओं का चयन रोजगार हेतु प्रस्ताव पत्र हेतु चयनित किया गया। ग्रामीण युवाओं ने दीनदयाल उपाध्याय ग्रामणी कौशल्य योजना अंतर्गत निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण एवं ग्रामीण स्व-रोजगार प्रशिक्षण संसथान में स्वरोजगार हेतु भी पंजीयन भी पंजीयन कराया।

मेले में युवाओं को विभिन्न कंपनियों में रोजगार के अवसरों की जानकारी के साथ-साथ स्वरोजगार करने के विषय में भी जानकारी दी गई। इस रोज़गार मेले में आसपास के प्रखंडों के युवाओं ने भाग लिया। युवाओं को मंच से डीडीयू-जीकेवाई एवं विभिन्न कंपियों की जानकारी दी गई। विभिन्न कंपनियों के स्टालों युवाओं को जानकारी दी गई।

प्रबंधक रोजगार विमलेश विक्रांत ने मंच से डीडीयू-जीकेवाई के विषय में रोजगार के अवसरों की जानकारी दी। विभिन्न कंपनियों के अतिरिक्त जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र तथा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान एवं डीआरसीसी ने भाग लिया। जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र तथा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान से युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार हेतु प्रशिक्षण का परामर्श प्राप्त हुआ।

प्रखंड विकास पदाधिकारी उपेंद्र पासवान, प्रबंधक रोजगार श्री विमलेश विक्रांत, प्रबंधक सूक्ष्म वित्त बृजेश कुमार, प्रखंड परियोजना प्रबंधक उत्तम कुमार, क्षेत्रीय समन्वयक मनोज कुमार, सामुदायिक समन्वयक वंदना कुमारी, सरिता कुमारी, प्रीति कुमारी, अनिता कुमारी, एमआरपी मुकेश कुमार बंसल सहित जीविका दीदियों एवं अन्य अधिकारीयों ने उद्घाटन कार्यक्रम में भाग लिया।

Back to top button
error: Content is protected !!