A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबरबिजनोर

नजीबाबाद : ओवरब्रिज पर टूटा पड़ा बिजली का खम्भा, दुर्घटना को दे रहा दावत

ओवरब्रिज के बिजली के टूटे पड़े खम्बे को सही न कराने व लापरवाही बरते जाने से किसी भी समय कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है। सुरक्षा के इस मामले में विद्युत विभाग ने टालम टोली की नीति अपनाते हुए शिकायत से पल्ला झाड़ लिया है।

आदर्श नगर निवासी आरटीआई कार्यकर्ता मनोज शर्मा ने पूर्व में उत्तर प्रदेश सरकार को भेजी एक शिकायत में अवगत कराया था कि रायपुर मार्ग स्थित रेलवे क्रॉसिंग संख्या-480 गढ़मलपुर में स्थित फ्लाई ओवरब्रिज का एक खंभा टूट कर ब्रिज के बराबर से गुजर रही 11 हजार की उच्च क्षमता की विद्युत लाइन के पास से टच होने की स्थिति में आ गया है, जिस कारण कभी भी कोई घटना घट सकती है, जिससे फ्लाईओवर ब्रिज के एंगिलो में भी करंट आ सकता है।

उक्त खंभे को सही कराया जाना जरूरी है। विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता विद्युत ने बताया है कि स्ट्रीट लाईट को स्थापित करने व मरम्मत करने का कार्य नगर पालिका या ग्राम पंचायत का है। उन्होंने किसी भी विभाग को पत्र नहीं लिखा जिससे समस्या जस की तस बनी हुई है।

Back to top button
error: Content is protected !!