A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

नरवाना में भाजपा पदाधिकारीयों ने स्वर्गीय अटल जी को सुशासन दिवस पर दी श्रद्धांजलि

नरवाना में भाजपा पदाधिकारीयों ने स्वर्गीय अटल जी को सुशासन दिवस पर दी श्रद्धांजलि

नरवाना
भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई जी के जन्मदिन के उपलक्ष में नरवाना में भी सुशासन दिवस मनाया गया। स्थानीय पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में वीरवार को भाजपा पदाधिकारीयों द्वारा स्वर्गीय अटल जी को सुशासन दिवस पर श्रद्धांजलि दी गई और उनके द्वारा बताएं नवभारत निर्माण के संकल्प को दोहराया गया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी के सुपुत्र एवं युवा भाजपा नेता करण प्रताप सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे। उनके अलावा मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र प्रजापति, दिनेश गोयल, सत्यवान शर्मा, सुरेंद्र सरपंच हाथों सभी मंडल महामंत्री एवं अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए करण प्रताप सिंह ने कहा कि स्वर्गीय अटल जी आधुनिक नवभारत निर्माण एवं विकसित भारत के पुरोधा थे। इस स्वर्गीय अटल जी ने ता जिंदगी अंत्योदय कल्याण की धारणा पर बल दिया। स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई जी ने अपने प्रधानमंत्रीत्व काल में जय जवान – जय किसान के साथ-साथ जय विज्ञान का नारा बुलंद किया। उन्हीं के इस संकल्प को साकार करने के लिए मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी निरंतर प्रयासरत है। युवा नेता करण प्रताप सिंह ने आगे कहा कि 25 दिसंबर का दिन वर्तमान केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा सुशासन को समर्पित किया गया है। सरकार की सभी कल्याणकारी नीतियों का लाभ अब पात्र व्यक्ति को घर बैठे ऑन-लाइन प्रक्रिया के माध्यम से मिल रहा है, यह अटल जी के जय विज्ञान के नारा को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है साथ ही अंत्योदय कल्याण की अवधारणा से देश 2047 में विकसित राष्ट्र बनने की और बढ़ रहा है।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!