A2Z सभी खबर सभी जिले की

सिद्धार्थनगर किशोर हत्याकांड- सीसीटीवी सामने आया

हत्या नहीं, ट्राली से गिरकर हुए हादसे में गई किशोर शाहिद की जान

सदर थाना क्षेत्र के परसा महापात्र गांव में 17 वर्षीय किशोर शाहिद की मौत का मामला अब स्पष्ट हो गया है। सीसीटीवी फुटेज और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पुष्टि हुई है कि शाहिद की मौत एक दुर्घटना में हुई थी, न कि हत्या। प्रारंभिक जांच में यह मामला संदिग्ध लग रहा था।

IMG 20251226 195216

मृतक की मां कमरजहां ने सदर थाने में तहरीर दी थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि 24 दिसंबर की सुबह करीब छह बजे गांव के गुरबाज और ईंट-भट्ठा मालिक अनूप कुमार अग्रहरीउनके बेटे शाहिद को काम कराने के बहाने घर से ले गए थे।

IMG 20251226 195303

कमरजहां के अनुसार, उसी दिन शाम करीब सात बजे शाहिद का शव परसा महापात्र गांव में राजेंद्र के घर के पास, हाईवे से लगभग 150 मीटर अंदर एक चकरोड़ पर पड़ा मिला। इस तहरीर के आधार पर पुलिस ने भट्ठा मालिक अनूप कुमार अग्रहरी, उनके भतीजे राजन अग्रहरी, परसा महापात्र निवासी बिफई और गुलबाज के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था।

जांच के दौरान 24 दिसंबर की शाम 6 बजकर 49 मिनट का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया। इस फुटेज में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि शाहिद एक ट्राली पर सवार था। अचानक उसका संतुलन बिगड़ा और वह ट्राली से सड़क पर गिर गया। इसके तुरंत बाद ट्रैक्टर का पिछला पहिया उसके शरीर के ऊपर से गुजर गया। यह दृश्य घटना के दुर्घटना होने की पुष्टि करता है।

 

Back to top button
error: Content is protected !!