भरतपुर के रुदावल में गलत इंजेक्शन लगाने से 20 वर्ष की युवती की मौत हो गई। लड़की वालो ने डॉक्टर के खिलाफ FIR दर्ज करदी गई हैं। फिर भी पुलिस वालों ने डॉक्टर खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की हैं।
अब युवती के घर वाले इंसाफ के लिए पुलिस अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं।
परिजनों का कहना है। हमारी बेटी सविता 12 अगस्त की तारीख को तबीयत खराब हुई थी। जिसे दिखने हम रुदावल बस स्टैंड पास डॉक्टर अशोक को दिखाने के लिए ले गए थे। सविता की तबीयत के बारे में डॉक्टर को जानकारी दी लेकिन डॉक्टर ने बिना जॉच किए सविता को इंजेक्शन लगा दिया इसके बाद सविता बेहोश हो गई। जब डॉक्टर को टोका तो गाली देने लगा। इसके बाद सविता को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया सरकारी अस्पताल से जयपुर रैफर कर दिया गया। 6 सितंबर को सविता ने दम तोड़ दिया। डॉ अशोक के खिलाफ के रिपोर्ट दर्ज कराई गई। लेकिन पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की।