A2Z सभी खबर सभी जिले कीमध्यप्रदेश

प्रज्ञा पुराण कथा समाज व राष्ट्र में देव संस्कृति के स्वर्णिम सूत्रों को प्रतिष्ठित करने के लिए प्रेरणा पुंज के रूप में है:- सालक राम चौधरी

ग्राम मलगांव में प्रज्ञा पुराण कथा एवं गायत्री महायज्ञ का आयोजन

*”प्रज्ञा पुराण कथा समाज व राष्ट्र में देव संस्कृति के स्वर्णिम सूत्रों को प्रतिष्ठित करने के लिए प्रेरणा पुंज के रूप में है:- सालकराम चौधरी”*
===================== ग्राम मलगांव में प्रज्ञा पुराण कथा एवं गायत्री महायज्ञ का आयोजन
=====================
बांगरदा ( खरगोन )- गायत्री परिवार के संस्थापक वेदमूर्ति तपोनिष्ठ आचार्य पं. श्रीराम जी शर्मा द्वारा रचित प्रज्ञा पुराण कथा समाज व राष्ट्र में देव संस्कृति के स्वर्णिम सूत्रों को प्रतिष्ठित करने के लिए प्रेरणा -पुंज के रूप में है। प्रज्ञा पुराण के दृष्टांतो को जीवन में आत्मसात कर गायत्री परिवार के लक्ष्य -मनुष्य में देवत्व के उदय एवं धरती पर स्वर्ग के अवतरण के सतसंकल्प को पुर्ण किया जा सकता है।
उक्त विचार समीपस्थ ग्राम मलगाँव में एक जनवरी से पांच जनवरी तक आयोजित होने वाली पावन प्रज्ञा पुराण कथा एवं नौ कुण्डीय गायत्री महायज्ञ एवं संस्कार महोत्सव हेतु आयोजित दायित्व गोष्ठी में गायत्री परिवार के नेष्ठिक परिजन सालकराम चौधरी ( मर्दाना ) ने व्यक्त किये.। आपने गायत्री एवं यज्ञ की महत्ता पर प्रकाश डालते हुवे कहा की गायत्री रुपी सद्बुद्धि एवं यज्ञ रुपी सत्कर्म के माध्यम से हमारी सभ्यता, संस्कृति एवं आदर्शो को कमजोर करने वाली विकृतियों को समाप्त किया जा सकता है।यज्ञ, आत्म परिष्कार एवं वातावरण परिष्कार का सशक्त माध्यम है। जो हमें ऋषि प्रणीत जीवन दर्शन का ज्ञान कराता है।
गायत्री परिवार के युगशिल्पी राजु भाई ( जीरभार ) ने ग्राम व क्षेत्र के प्रत्येक परिजन से इस पुनित आयोजन में अपना समय, श्रम, पुरुषार्थ, अंश एवं प्रतिभा लगा देने का आव्हान करते हुवे इस आयोजन की सफलता हेतु प्रतिदिन सामूहिक जप, गायत्री चालीसा एवं गायत्री मन्त्र लेखन का संकल्प दिलाया।
गायत्री परिवार के युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष धर्मेन्द्र मुकाती ने दायित्व विभाजन करते हुवे विभिन्न समितियों का गठन किया।
कार्यक्रम की रुपरेखा प्रस्तुत करते हुवे उन्होने बताया की 1 जनवरी को प्रातः 11 बजे से कलश यात्रा प्रारम्भ होंगी
तत्पश्चात सायं 7 बजे से प्रज्ञा पुराण कथा का क्रम प्रारम्भ होगा।2 जनवरी से 4 जनवरी तक प्रतिदिन प्रातः 8 से 11 बजे तक नौ कुण्डीय गायत्री महायज्ञ एवं संस्कार महोत्सव एवं दोपहर 1 से 4 बजे तक प्रज्ञा पुराण कथा होंगी।साथ ही 4 जनवरी को सायं 7 बजे से विराट दीप यज्ञ भी होगा।अंतिम दिवस 5 जनवरी को प्रातः 8 बजे से गुरु दीक्षा संस्कार एवं यज्ञ की महापूर्णाहुती के साथ आयोजन का समापन होगा।
अंत में ग्राम शाखा की ओर से दुलीचंद भमोरिया द्वारा आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर क्षेत्र व ग्राम के ग्रामीणजन एवं गायत्री परिजन भाई – बहन उपस्थित रहें।
:- रामेश्वर फूलकर पत्रकार बांगरदाIMG 20251230 WA0027 IMG 20251230 WA0025 IMG 20251230 WA0034

Back to top button
error: Content is protected !!