आजमगढ़ : कॉन्स्टेबल रंजीत कुमार मौर्य दिन की ड्यूटी से हारे थके हुए आए और अंगीठी जलाकर सो गए।
सुबह जब ड्यूटी प्वाइंट पर समय से नहीं पहुंचे तो साथी ड्यूटीरत सिपाहियों ने रंजीत कुमार को फोन लगाया लेकिन कोई रेस्पॉन्स न मिलने के कारण उन्हें तलाश किया गया।
जब उनके किराए के कमरे पर पहुंचे तो कांस्टेबल रंजीत कुमार अपने बिस्तर पर मृत अवस्था में मिले और मुंह से झाग निकलते हुए दिखाई दिए ।
जांच में मालूम हुआ कि रात्रि में अंगीठी के इस्तेमाल से कांस्टेबल की मौत हुई हैं , कांस्टेबल रंजीत कुमार 2018 बैच के सिपाही थे ,जो मूल रूप से बलिया जिले के निवासी थे।
जरूरी चेतावनी घर में रूम हीटर या अंगीठी का इस्तेमाल केवल वेंटिलेशन वाले रूम में ही करे, क्योंकि अंगीठी से निकलने वाली जहरीली गैस कार्बन मोनो ऑक्साइड कमरे की ऑक्सीजन को खत्म कर देती हैं और सोने वाले व्यक्ति की मौत हो जाती हैं।