अन्य खबरेनागपुरमहाराष्ट्र

प्लास्टिक रस्सी के दाने बनाने वाली फैक्ट्री में गुरुवार की दोपहर में आग लग गई

नागपुर, वांजरा पीली नदी क्षेत्र की घटना

वंदेभारतलाइवटीव न्युज/ समृद्धभारत ई समाचार पत्र
शुक्रवार 02 जनवरी 2026, नागपुर
=========> प्राप्त जानकारी के अनुसार नागपुर के वांजरा पीली नदी क्षेत्र अंतर्गत एक प्लास्टिक की पट्टी बनाने वाली कारखाने में गुरुवार की दोपहर करीब 3:15 बजे के आसपास भीषण आग लग गई। कारखाने मे प्लास्टिक की पट्टियां होने के कारण आग की लपटें काला धुआं आसमान में काफी ऊंचाई तक उठता रहा, जो कि धुआं आसपास के क्षेत्रों में दूर से दिखाई दे रहा था। घटना की जानकारी मिलने पर सुगतनगर और कलमना अग्निशमन दल वाहन घटनास्थल पर पहुंची और आग बुझाने मे मदद की। प्राप्त जानकारी के अनुसार वांजरा पीली नदी क्षेत्र मे किरण इंटरप्राइजेज फैक्ट्री में प्लास्टिक की पट्टियों को ग्राउंड करके बाहर सप्लाई की जाती है। जानकारी के अनुसार प्लास्टिक की इन पट्टियों से बारदाना बनाया जाता है। प्राप्त जानकारी के काम के दौरान इलेक्ट्रिक मीटर में शार्ट सर्किट होने से फैक्ट्री में आग लग गई। । जानकारी अनुसार फैकटरी में काम के दौरान दस से अधिक स्त्री पुरुष मजदूर कार्यरत थे। आग लगते देख मजदूर तुरंत ही फैक्ट्री से बाहर निकल जाने के कारण किसी भी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई। फैकटरी में आग लगने की जानकारी अग्निशमन दल को दी गई जिससे सूचना प्राप्त होते ही सुगतनगर और कलमना लकड़गंज और वाठोड़ा फायर स्टेशनों से तुरंत ही अग्निशमन दल वाहनों को भेजा गया सात अग्निशमन दल वाहनों की सहायता से फैक्ट्री में लगी आग पर काबू पाया जा सका। जानकारी के अनुसार फैक्ट्री में आग लगने से फैक्ट्री में रखी हुई क्रेन ग्राइंडर, प्लास्टिक की पट्टियों सहित अन्य मशीनें भी जलकर राख हो गई। ग्राउंड फ्लोर पर टीन शेड में कारखाना चल रहा था समय रहते ही बगल में स्थित फोम की फैक्ट्री में रखे हुए सामानों को वहां से हटा लिए जाने से आग अन्य कारखानों तक पहुंचने से बच गई।
20260102 090153

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!