
महाराष्ट्र राज्य निर्वाचन आयोग ने “मताधिकार” नामक मोबाईल एप्प उपलब्ध करवाया है।
नागपुर महानगर पालिका की सामान्य चुनाव प्रक्रिया 2025-26 के अंतर्गत 15 जनवरी 2026 को मतदान होना है।
वंदेभारतलाइवटीव न्युज/ समृद्धभारत ई समाचार पत्र
शुक्रवार 02 जनवरी 2026, नागपुर
==========> नागपुर महानगर पालिका सामान्य चुनाव प्रक्रिया 2025-26 के अंतर्गत 15जनवरी 2026 को मतदान कराया जायेगा। महानगरपिलिका के इस चुनाव में मतदाता बंधुओं को मतदाता सूची में अपना नाम मतदान केंद्र, मतदान केंद्र क्रमांक देखने, तथा चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों से संबंधित जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकें इसके लिए महाराष्ट्र राज्य निर्वाचन आयोग ने “मताधिकार” नामक मोबाईल एप्प मतदाताओं के लिए उपलब्ध करवाया है। महानगर पालिका प्रशासन नागपुर ने सभी मतदाताओं से इस एप्प का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है। जानकारी अनुसार मताधिकार एप्प को गूगल प्ले स्टोर से निशुल्क डाउनलोड किया जा सकता है। मताधिकार नामक यह एप्प मतदाताओं की सूविधा के लिए खासतौर प’ बनाया गया है। “मताधिकार “एप्प में मतदाता बंधु अपना नाम मतदाता सूची में दो तरह से देख सकते हैं। पहला तरीका मतदाता का पूरा नाम दर्ज करना और दूसरा तरीका है मतदाता पहचान पत्र क्रमांक दर्ज करना। इसमे से कोई भी एक तरीके को अपनाकर जानकारी भरने के बाद जिला और मनपा का चयना करना होगा। इसके बाद मोबाईल स्क्रीन पर संबंधित मतदाता का नाम दिखाई देता है। एप्प मे नाम मिलने के साथ ही एप्प से मतदाता अपने भग क्रमांक, विधानसभा क्रमांक, मतदान केंद्र का नाम और मतदान कक्ष क्रमांक की भी जानकारी आसानी के साथ प्राप्त कर सकते हैं। मतदाता सूची में नाम देखने के लिए निर्वाचन आयोग की बेवसाइट पर सर्च नेम इन वोटर लिस्ट के विकल्प पर क्लिक करते हुए अपना नाम या मतदाता पहचान पत्र क्रमांक दर्ज करके भी देख सकते हैं।



















