A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरे

हरिद्वार इंटर कॉलेज ज्वालापुर में लोहड़ी मेला आयोजित होगा भव्य और दिव्य रूप में

7 जनवरी 2026 को होगा इस समारोह का आयोजन

 

परम आदरणीय पंजाबी वीरो और बहनों, हरिद्वार के हर पंजाबी के लिए यह एक गर्व का विषय है कि उनकी संस्था उत्तरांचल पंजाबी महासभा रजिस्टर्ड जिला हरिद्वार द्वारा प्रत्येक वर्ष आयोजित किए जाने वाला लोहड़ी महोत्सव इस वर्ष अपनी सर्वोच्च ऊंचाई पर पहुंच गया है। प्रदेश के सबसे बड़ी संवैधानिक पद के मुखिया प्रदेश के आदरणीय महामहिम राज्यपाल गुरमीत सिंह जी इस बार इस लोहड़ी महोत्सव के मुख्य अतिथि होंगे। 7 जनवरी दिन बुधवार ज्वालापुर इंटर कॉलेज में होने वाले इस लोहड़ी महोत्सव में हरिद्वार के हर एक पंजाबी परिवार की प्रतिष्ठा और सम्मान प्रकाष्ठा पर होगा। इस संदेश के माध्यम से उत्तरांचल पंजाबी महासभा जिला हरिद्वार के समस्त पदाधिकारी और संरक्षक हरिद्वार के पंजाबी समाज से निवेदन करते हैं की 7 जनवरी 2026 को आप सभी सब परिवार साथ 7:30 बजे तक कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर एक गरिमा मय और गौरवशाली मंच के सामने गरिमामय उपस्थिति भी दर्ज कराएं क्योंकि जब समाज के इतने बड़े प्रतिनिधि मंच पर होते हैं तो उनकी भी अपेक्षा होती है कि उनके सामने एक संभ्रांत और गरिमापूर्ण उपस्थिति हो, और हमें गर्व है अपने समाज पर जिसने कभी भी अपनी संस्था को नीचा नहीं देखने दिया और पूरी आशा और विश्वास है कि उस दिन आप सब लोग समय से परिवार सहित इस पारिवारिक कार्यक्रम में उपस्थित होकर संस्था का जो मान है उसको और बढ़ाने का काम करेंगे और जो हमारे समाज के गौरव हमारे बीच उस दिन आ रहे हैं उनको भी एक पारिवारिक एहसास का अनुभव होगा। 7 जनवरी 2026 दिन बुधवार को आपके महत्वपूर्ण आगमन की इंतजार में आपकी अपनी :-संस्था उत्तरांचल पंजाबी महासभा रजिस्टर्ड जिला हरिद्वार*

Back to top button
error: Content is protected !!